तीन थानों से
सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रजीत उत्तम ने बताया कि फ्राईडे को कोतवाली, बजरिया, चमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 10 लोगों को नोटिस सर्व किया गया है। नोटिस में सभी से वेपन नहीं खरीदने का कारण पूछा गया है। इन सभी को कारण स्पष्ट करने के लिए 15 दिनों  की टाइम लिमिट दी गई है। वहीं शुक्रवार को चार नये थानों के लाइसेंस होल्डर्स की लिस्ट भी बना ली गई है, जिनमें से वेपन के बिना लाइसेंस रखने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है।

एक्सटेंशन किया बंद
इस पूरे प्रकरण के बाद प्रशासन ने लाइसेंस का एक्सटेंशन भी फिलहाल बंद कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जब तक सभी थानों में लाइसेंस नहीं रखने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो जाती। और नोटिस मिलने के बाद जब तक सभी लोग तामीली नहीं करा लेते। तब तक के लिए किसी भी शस्त्र लाइसेंस को 3 महीने का एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। इस पर पाबंदी लगा दी गई है।

टाइम का मीटर चालू
कार्रवाई के पहले दिन यानि थर्सडे को चकेरी थाना क्षेत्र के कुल 19 लाइसेंस होल्डर्स को इस संबंध में नोटिस सर्व किया जा चुका है। ऑफिसर्स के अनुसार नोटिस भेजे जाने के साथ ही समयसीमा भी शुरू हो चुकी है। यानि टाइम पीरियड नोटिस मिलने वाले दिन से काउंट नहीं होगा। बल्कि, जिस दिन नोटिस जारी की गई है, टाइम पीरियड तभी से काउंट किया जाएगा।

इन लोगों को इश्यू की गई नोटिसें

- प्रेम सिंह कुशवाहा, रतनपुर पनकी
- अशोक कुमार पांडेय, सी-ब्लॉक पनकी
- संजय सिंह, सरायमीता पनकी
- कृष्ण सिंह भदौरिया, एलआईजी बर्रा
- विपिन कटियार, बर्रा
- देवेन्द्र प्रताप सिंह, फत्तेपुर दक्षिण बर्रा
- रजनीश कुमार श्रीवास्तव, बर्रा जनता नगर
- अमित कुमार, बर्रा भाग-8 बर्रा
- सौरभ सिंह, बर्रा-2
- रघुवीर सिंह यादव, गुजैनी बर्रा