-फजलगंज में अधेड़ और बर्रा में फैक्ट्री कर्मी की हुई मौत

KANPUR : शहर में पिछले चौबीस घंटे में अलग-अलग हादसों में फैक्ट्री कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरोजनी नगर में रहने वाला जसवंत सिंह मूलरूप से औरैया का निवासी था। वो यहां पर पत्नी कल्पना और दो बच्चों के साथ रहता था। वो गुरुवार की रात को घर जा रहा था कि फजलगंज में ट्रक ने उसको रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया।

वहीं, बर्रा में यादव मार्केट के पास ट्रैक्टर ने प्रदीप अवस्थी (40) को रौंद दिया। वो मूलरूप से गजनेर निवासी थे। वो यहां पर बर्रा-2 में परिवार समेत रहते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रिया और दो बच्चे थे। वो सुबह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकले थे कि बाईपास पर ट्रैक्टर ने प्रदीप को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।