आई इम्पैक्ट

- बिठूर से जाजमऊ तक गंगा में गिर रहे करीब 100 नाले होंगे टैप, डीएम ने दिए चिन्हिकरण के आदेश

KANPUR : बिठूर से लेकर जाजमऊ तक गंगा में गिर रहे करीब 100 नाले जल्द टैप किए जाएंगे। इस संबंध में डीएम ने नगर निगम अधिकारियों से कहा है कि इन नालों का तत्काल चिन्हीकरण शुरू कर दिया जाए। एक सप्ताह के अंदर सभी नाले टैप हों। यह नाले गंगा के किनारे बसी बस्तियों से निकल रहे हैं।

अभी तक नहीं था रिकॉर्ड

बस्तियों से निकलने वालें इन नाले-नालियों का प्रशासन के पास अभी तक को रिकार्ड नहीं है। पिछले महीने आई नेक्स्ट ने इस खबर को प्रमुखता से पब्लिश किया था। इस खबर को डीएम कौशलराज शर्मा ने संज्ञान में लिया है। चार दिन पहले गंगा सफाई के लिए उन्होंने जब निरीक्षण किया तो उन्हें बस्तियों से निकल रहे नाले-नालियों के बारे में जानकारी हुई।

ध्यान देना ही होगा

डीएम ने बताया कि यह नाले-नालियां सीधे गंगा में गिर रहे हैं। इनसे बस्तियों का मल-मूत्र बहाया जा रहा है। उन्होंने माना कि नगर निगम के अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अब सभी नाले-नालियां टैप कर दिए जाएंगे।