कानपुर (ब्यूरो)। UP Kanpur District election result 2022 latest news : कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में बिठूर विधानसभा क्षेत्र से अभिजीत सिंह सांगा 106910 वोट पाकर विजयी घोषित हो गए है। सपा के मुनीन्द्र शुक्ला 85915 वोटों के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। कांग्रेस के अशोक कुमार को 4438 वोट मिले। वहीं बसपा के रमेश सिंह यादव को 36882 वोट मिले। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना दल (सोनेलाल) के सरोज 81,456 वोटों के साथ विजयी हो गए है। सपा के भगवती प्रसाद 81456 वोटों के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। बसपा के प्रशांत अहिरवार को 32392 मिले, जबकि कांग्रेस के राजनारायण कुरील को 3775 वोट मिले।

आर्य नगर विधानसभा के परिणाम

आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र से सपा के अमिताभ बाजपेई 76,241 वोटों से जीत गये है। भाजपा के सुरेश अवस्थी 68,538 वोटों से रनर-अप रहे है। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल को 3260 वोट मिले। वहीं बसपा के आदित्य जायसवाल उर्फ टोनी को 1364 वोट मिले है।

कानपुर कैंट विधानसभा के परिणाम

कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा के मोहम्मद हसन 94271 वोटों के साथ विजयी हो गए है। भाजपा के रघुनन्दन सिंह भदौरिया 74261 वोटों के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। वहीं बसपा के मोहम्मद सफी को 3331 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के सोहेल अख्तर अंसारी को 13202 वोट मिले।बिल्हौर के विधानसभा परिणाम

बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मोहित सोनकर 123094 वोटों के साथ विजयी हो गये है। सपा की रचना सिंह 80743 मतों के साथ दूसरे नंबर पर है। बसपा की मधु गौतम को 31426 वोट मिले है, कांग्रेस की ऊषा रानी कोरी 2510 वोट मिले है।

कल्याणपुर विधानसभा के परिणाम

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की नीलिमा कटियार 98997 वोटों से विजयी घोषित हो गई है। सपा के सतीश कुमार निगम 77462 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे, हालांकि एक समय दोनो प्रत्याशी एक दूसरे को काटें की टक्कर दे रहे थे। बसपा के अरुण मिश्रा को 6615 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस की नेहा तिवारी को 2302 मिले है।गोविंदनगर विधानसभा के परिणाम

गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुरेन्द्र मैथानी 117501 वोटों से विजयी घोषित हुए है। सपा के विकास यादव 36605 मतों के दूसरे नंबर पर रहे। बसपा के अशोक कुमार कालिया को 8333 ,वहीं कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 26267 मत मिले है।

महाराजपुर विधानसभा के परिणाम

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से सतीश महाना 152883 भारी मतों से विजयी हो गए है। सपा के फतेह बहादुर सिंह गिल 70622 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। बसपा के सुरेन्द्र पाल सिंह को 15113 मिले, वहीं कांग्रेस के कनिष्क पांडेय को 7280 मत मिले है।

किदवई नगर विधानसभा के परिणाम

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के महेश त्रिवेदी 114111 मतों के साथ विजय हो गये है। कांग्रेस के अजय कपूर 76351 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे है। सपा के अभिमन्यु गुप्ता को 8397 मत मिले है,वहीं बसपा के मोहन मिश्रा को 3846 मत मिले है।

सीसामऊ विधानसभा के परिणाम

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा के हाजी इरफान सोलंकी 79163 मतों के साथ विजयी हो गए है। भाजपा के सलिल विश्नोई 66897 मतों के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। वहीं बसपा के रजनीश तिवारी को 2937 मत मिले। कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद को 5616 मत मिले है।

विधानसभा वार मौजूदा विधायकों के नाम

बिल्हौर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक बीजेपी के भगवती प्रसाद सागर है। वहीं बिठूर से बीजेपी के अभिजीत सिंह सांगा वर्तमान विधायक है। कल्याणपुर से भाजपा की नीलिमा कटियार वर्तमान विधायक है। गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी वर्तमान विधायक है। सीसामऊ से सपा के हाजी इरफान सोलंकी वर्तमान विधायक है। आर्य नगर से सपा के अमिताभ वाजपेयी वर्तमान विधायक है। किदवई नगर से बीजेपी के महेश त्रिवेदी वर्तमान विधायक है। कानपुर छावनी से कांग्रेस के सोहैल अख्तर अंसारी वर्तमान विधायक है। महाराजपुर से बीजेपी के सतीश महाना वर्तमान विधायक है।

किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी आगे और कौन पीछे

विधानसभा आगे/पार्टी पीछे/पार्टी अंतर
बिल्हौर मोहित सोनकर/ भाजपा रचना सिंह/ सपा(हारे) 42351
बिठूर अभिजीत सिंह/ भाजपा (जीते) मुनीन्द्र शुक्ला/ सपा (हारे) 21073
कल्याणपुर नीलिमा कटियार/ भाजपा (जीती ) सतीश कुमार निगम/ सपा(हारे) 21535
गोविंदनगर सुरेन्द्र मैथानी/ भाजपा(जीते) विकास यादव/ सपा(हारे) 80896
सीसामऊ हाजी इरफान सोलंकी/ सपा(जीते) सलिल विश्नोई/ भाजपा(हारे) 12266
आर्य नगर अमिताभ बाजपेई/ सपा (जीते) सुरेश अवस्थी/ भाजपा (हारे) 7924
किदवई नगर महेश कुमार त्रिवेदी/ भाजपा अजय कपूर/ कांग्रेस(हारे) 37760
कानपुर छावनी मोहम्मद हसन/ सपा (जीते) रघुनन्दन सिंह भदौरिया/ भाजपा (हारे) 19987
महाराजपुर सतीश महाना/ भाजपा(जीते) फतेह बहादुर सिंह गिल/ सपा(हारे) 82261
घाटमपुर सरोज/अपना दल (सोनेलाल) (जीते) भगवती प्रसाद/सपा (हारे) 14474