कानपुर (ब्यूरो)। Kalyanpur Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की नीलिमा कटियार 98997 वोटों से विजयी घोषित हो गई है। सपा के सतीश कुमार निगम 77462 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे, हालांकि एक समय दोनो प्रत्याशी एक दूसरे को काटें की टक्कर दे रहे थे। बसपा के अरुण मिश्रा को 6615 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस की नेहा तिवारी को 2302 मिले है। कानपुर जिले में कल्याणपुर के अलावा कानपुर कैंट, घाटमपुर, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविंद नगर, आर्य नगर, बिल्हौर, बिठूर और महाराजपुर सहित 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।

Kalyanpur Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

कल्याणपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक नीलिमा कटियार पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा से उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से सपा ने सतीश निगम को, बसपा ने अरुण मिश्रा को, कांग्रेस ने नेहा तिवारी को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था।

Kalyanpur Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर से भाजपा की नीलिमा कटियार 86620 वोट प्राप्त करके विधायक बनी थी। सपा के सतीश कुमार निगम निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 63278 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 23342 वोट था। उस समय यहां 53.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 180815 और महिला मतदाताओं की संख्या 153412 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 334240 थे।