कानपुर(ब्यूरो)। बारिश के चलते गंगा का लेवल एक सप्ताह में डेढ़ मीटर से ज्यादा बढ़ गया है। इसका असर घाटों पर भी देखा जा रहा है। बैराज से लगे अटल घाट की कई सीढिय़ां पानी में डूब गई हैं। घूमने वालों को गंगा की तरफ जाने से रोकने के लिए रस्सी बांधी गई है। यहीं हाल अन्य घाटों का है। घाटों में सतर्कता पुलिस ने बढ़ा दी है ताकि कोई अनहोनी न हो जाए।

तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
बैराज से शुक्लागंज की तरफ गंगा का जलस्तर बढऩे लगा है। घाटों की सीढिय़ों तक पानी आ गया है। अटल घाट में रोज ही पांच हजार से ज्यादा लोग आते है। गंगा का जलस्तर ज्यादा होने और घाट में पानी भरा होने के चलते पुलिस ने रस्सी बंधवा दी है। इसके अलावा भैरोघाट, मैगजीन घाट, सरसैया घाट समेत कई घाटों में सीढिय़ां पानी में डूब गयी हैं। सभी जगह पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

गगा का हाल
अपस्ट्रीम में जलस्तर(बिठूर से गंगा बैराज)- 113 मीटर
डाउनस्ट्रीम में जलस्तर (गंगा बैराज से शुक्लागंज)- 110 .260 मीटर
शुक्लागंज में जलस्तर- 109.210 मीटर
नरौरा से छोड़ा गया पानी- 9,968 क्यूसेक
बैराज से छोड़ा गया पानी- 22,682 क्यूसेक
बैराज में लगे गेट - 30
खुले गेट - आठ
चेतावनी ङ्क्षबदु - 113 मीटर
खतरे का निशान - 114 मीटर