फ्रेंच टोस्ट के यमी टेस्ट को और भी यमी बनाना हो तो आप दिए गए इन तीन तरीकों  को आजमा सकते हैं। इनके यमी फ्लेवर्स आपके घर के सभी का पसंद आ सकते हैं।

Sweet & fruity French toasts

मीठा पसंद हो तो स्वीट फ्रेंच टोस्ट ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए टोस्ट को सर्व करने से पहले पाउडर्ड शुगर और किसी भी फ्रेश फ्रूट के साथ गार्निश करें और फिर सर्व करें। इसे आप स्टार्टर्स के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं।

Dip in vanilla 

इसके लिए आप फ्रेंच टोस्ट्स को लम्बे और पतले स्लाइसेज में काट कर बनाएं। फिर इन स्लाइसेज को वनिला योग्हर्ट के साथ सर्व करें। वनिला योगहर्ट को डिप की तरह यूज करें। इस स्नैक को आप गेस्ट्स के लिए भी बना सकते हैं।

French toastsChocolate and hazelnut 

टोस्ट को सर्व करने से पहले उस पर बस थोड़ा सा चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड या फिर पीनट बटर स्प्रेड कर सर्व करें। पीनट बटर की जगह आप कोई भी प्लेन बटर यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो इस पर थोड़ा ब्लैक पेपर भी स्प्रिंकल कर सकते हैं। इसे सैंडविच फॉर्म में भी स्प्रेड किया जा सकता है। ये बच्चों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट स्नैक साबित हो सकता है।

Food News inextlive from Food News Desk