कानपुर (ब्यूरो)। आपने कलेक्टर शब्द तो बहुत सुना होगा लेकिन, शायद आपको ये नहीं मालूम होगा कि कानपुर के पहले कलेक्टर कौन थे? और कब बनाए गए थे? इन सवालों के जवाब इतिहासकारों और कानपुर के इतिहास से जुड़ी किताबों में जरूर दर्ज है। इनके मुताबिक 8 मार्च,1802 को अब्राहम वेलांड को पहला कलेक्टर और जज बनाया गया था। जिन्होंने 21 मार्च 1803 तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनके बाद जे रिचर्डसन को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

अवध के नवाब से लिया था
कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप कुमार शुक्ला के मुताबिक 10 नवंबर 1801 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध के नवाब सआदत अली से एक बड़ा भूभाग ले लिया थे। जिसमें 7 जिले कानपुर, बरेली, फतेहगढ़, गोरखपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद और इटावा शामिल थे। तत्कालीन जौनपुर के कलेक्टर अब्राहम वेलांड को कानपुर का पहला कलेक्टर बनाया गया, जिन्होंने 8 मार्च 1802 को अलमाश अली से चार्ज लिया था।

यह बात डॉ.मुनीश्वर निगम द्वारा जारी &कानपुर शीर्षक पत्रक&य में भी दर्ज है। यही नहीं कानपुर के 27 वें कलेक्टर राबर्ट मांटगोमरी की &स्टैटिकल रिपोर्ट ऑफ द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कानपुर&य और कानपुर के इतिहास से जुड़ी पुस्तक &कनपुरियम&य से भी स्पष्ट है।