लखनऊ (ब्यूरो)। शहर सरकार की ओर से एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। यह निर्णय हाउस और वॉटर टैक्स की दरों से जुड़ा हुआ है। हाउस या वॉटर टैक्स की दरों में वृद्धि नहीं की गई है। जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि हाउस टैक्स की दरों में वृद्धि की जा सकती है। जिससे 2 लाख 85 हजार भवन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है।

1. सफाई
शहर सरकार की ओर से सफाई व्यवस्था और वेस्ट निस्तारण की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। इसके अंतर्गत वेस्ट कलेक्शन के लिए संसाधनों की वृद्धि, नए कूड़ाघरों का निर्माण एवं मेंटीनेंस, नए टॉयलेट्स का निर्माण एवं मेंटीनेंस, नालों की सफाई, बाढ़ पंपों का मेंटीनेंस, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाया जाना आदि शामिल है।
इस तरह होगा खर्च
मद बजट (21-22) व्यय (31 दिसंबर 21 तक) प्राविधान (22-23)
सफाई 110 करोड़ 75.71 करोड़ 110 करोड़
नालों की सफाई 5 करोड़ 1.62 करोड़ 3 करोड़
पेट्रोल-डीजल 47 करोड़ 30 .33 करोड़ 50 करोड़
नए कूड़ाघर 2 करोड़ 95 लाख 1 करोड़
वेस्ट निस्तारण 36 करोड़ 27.35 करोड़ 40 करोड़

2. सौंदर्यीकरण
शहर सरकार का बजट डेवलपमेंट पर भी फोकस रहा। डेवलपमेंट के अंतर्गत नए कल्याण मंडपों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर करना, पार्कों का सौंदर्यीकरण, रोड मेंटीनेंस, नए निर्माण कार्य कराया जाना शामिल है।
इस तरह होगा खर्च
मद बजट (21-21) व्यय (31 दिसंबर 21 तक) प्राविधान (22-23)
स्ट्रीट लाइट्स 13 करोड़ 9.37 करोड़ 12 करोड़
पार्क डेवलपमेंट 37.13 करोड़ 21.55 करोड़ 29 करोड़
कल्याण मंडप 15 करोड़ 95.67 लाख 15 करोड़
कांजी हाउस 6 करोड़ 4.13 करोड़ 6.57 करोड़
नए निर्माण कार्य 5 करोड़ 76.55 लाख 5 करोड़
स्लम एरिया 10 लाख 1.22 लाख 10 लाख
नई रोड्स 5 करोड़ 18.12 लाख 1 करोड़
रोड मेंटीनेंस 160 करोड़ 9.37 करोड़ 170 करोड़
नाला निर्माण 1 करोड़ 9 लाख 1 करोड़

3. सेहत
शहर सरकार की ओर से जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख निर्णय लिए गए हैैं। पहला तो यह है कि डिस्पेंसरी मेंटीनेंस के लिए पिछले साल के बजट के मुकाबले इस बार बजट में इजाफा किया गया है, वहीं दूसरी तरफ हर जोन कार्यालय में निशुल्क हेल्थ जांच केंद्र की सुविधा दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह कदम हेल्थ डिपार्टमेंट और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उठाया जाएगा। इसलिए इसके लिए अलग से बजट नहीं रखा गया है। वहीं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए एक करोड़ का बजट रखा गया है।

इस तरह समझें
मद बजट (21-22) खर्च (31 दिसंबर 21) बजट (22-23)
निगम डिस्पेंसरी 50 लाख 41.89 लाख 60 लाख
चिकित्सा प्रतिपूर्ति 1 करोड़ 75 लाख 42 हजार 1 करोड़ 50 लाख

इन सुïवधाओं की भी सौगात
शहर सरकार की ओर से तीन प्रमुख योजनाओं को लेकर भी कदम उठाए गए हैैं। जिसमें महिला बाजार, अनुसुइया रसोई और लक्ष्मण प्रेरणा स्थल शामिल है। इन योजनाओं को इस तरह समझें।।।
1- अनुसुइया रसोई
सड़क किनारे रहने वाले एवं जरूरतमंदों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मात्र 10 रुपए में उपलब्ध कराने के लिए मेयर अनुसुइया रसोई के लिए बजट का प्राविधान किया गया है।
2- महिला बाजार
करीब एक साल पहले इस योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। महिला बाजार के लिए चारबाग में जगह भी चिन्हित कर ली गई है। इस बाजार में दुकानदार महिलाएं होंगी और यहां महिलाओं से जुड़े उत्पाद ही मिलेंगे। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है।
3- लक्ष्मण प्रेरणा स्थल
जिन्होंने लखनऊ को बसाया उनके नाम पर आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए लक्ष्मण प्रेरणा स्थल की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है और सदन ने भी स्वीकृत कर दिया है। जल्द टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना बजट
लक्ष्मण प्रेरणा स्थल 15 करोड़
महिला बाजार 7 करोड़
अनुसुइया रसोई 1 करोड़
अलाव व्यवस्था 1 करोड़
दैवीय आपदा 4 करोड़
अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण 50 लाख
नए विद्युत शवदाह गृह 20 लाख
नए कल्याण मंडपों का निर्माण 10 लाख
वेंडिंग जोन में नागरिक सुविधाएं 10 लाख
रोड निर्माण के लिए नमूना जांच लैब 10 लाख
कुल 30 करोड़ 50 लाख

इन मदों में बढ़ाई गई धनराशि
शहर सरकार की ओर से पिछले बजट के मुकाबले इस बजट में कई मदों में धनराशि बढ़ाई गई है। जिससे शहर सुंदर नजर आए साथ ही जनता को खासी सुविधाएं मिल सकें। मुख्य रूप से वेस्ट निस्तारण और वेस्ट कलेक्शन के लिए पेट्रोल-डीजल के मद में धनराशि बढ़ाई गई है। जबकि सफाई मद में धनराशि पिछले बजट के समान ही रखी गई है। नाला सफाई में दो करोड़ की कटौती की गई है। इसी तरह रोड्स के मेंटीनेंस पर भी 10 करोड़ का इजाफा किया गया है।
मद कटौती
सफाई कोई कटौती नहीं
नाला सफाई 2 करोड़ कटौती
रोड्स मेंटीनेंस 10 करोड़ का इजाफा
नाला निर्माण कोई कटौती नहीं
स्ट्रीट लाइट्स 1 करोड़ की कटौती
पेट्रोल-डीजल 3 करोड़ का इजाफा
डिस्पेंसरी 10 लाख का इजाफा

आय बढ़ाने पर रहा फोकस
शहर सरकार की ओर से इस बार पूरा फोकस निगम की आय बढ़ाने पर रहा है। इसके लिए हाउस टैक्स वसूली, पार्किंग व विज्ञापन शुल्क वसूली बढ़ाने पर दिया जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार तीनों ही मदों में डेढ़ गुनी तक वसूली का लक्ष्य रखा गया है। विज्ञापन शुल्क में आय की उम्मीद सात करोड़ रखी गई है लेकिन पार्षदों की मांग है कि इस मद में 10 करोड़ आय का लक्ष्य रखा जाए। इसके साथ ही यूजर चार्जेज, लीज रेंट, पार्किंग ठेकों इत्यादि मदों पर भी आय का लक्ष्य बढ़ाया गया है।
इस तरह समझें आय वृद्धि
मद आय लक्ष्य (21-22) आय (31 दिसंबर 21) उम्मीद (22-23)
हाउस टैक्स 310 करोड़ 182. 87 करोड़ 330 करोड़
विज्ञापन शुल्क 10 करोड़ 2.35 करोड़ 7 करोड़
वाहनों पर कर 20 लाख 3.81 लाख 20 लाख
कुत्तों पर कर 10 लाख 5.37 लाख 10 लाख
लीज रेंट 80 लाख 12.75 लाख 1.50 करोड़
कल्याण मंडप रेंट 2 करोड़ 49.38 लाख 1 करोड़
पार्किंग ठेके 15 करोड़ 90 लाख 25 करोड़
यूजर चार्जेज 36 करोड़ 8.03 करोड़ 55 करोड़
रोड कटिंग 10 करोड़ 39.89 लाख 7 करोड़
लाइसेंस शुल्क 3 करोड़ 1.59 करोड़ 3 करोड़