लखनऊ (ब्यूरो)। सीएमओ डॉ। मनोज अग्रवाल के मुताबिक राजधानी के केजीएमयू, लोहिया, बलरामपुर, पीजीआई व सिविल जैसे बड़े अस्पतालों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। नतीजतन शहरों में तो लोग आसानी से वैक्सीन लगवा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को रफ्तार देने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण शुरू किया गया। राजधानी में रोज 30 हजार से अधिक लोग टीका लगवा रहे हैं।


लोगों में बढ़ी जागरूकता
जिला इम्युनाइजेशन के नोडल अफसर डॉ। एमके सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से हेल्थ वर्कर में वैक्सीन लगाने का जो सिलसिला शुरू हुआ उसमें अब 15 साल के ऊपर वाले सभी लोग शामिल हो गये हैं। शुरुआत में लोगों में वैक्सीन को लेकर डर और जानकारी का अभाव था। जागरूकता अभियान के सहारे लोगों का डर दूर हुआ। 18 वर्ष से अधिक के करीब 40 लाख 50 हजार से ज्यादा युवाओं को टीका लग चुका है। अब तक 65 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी है।

बाक्स
एक सफल अभियान
कुल टीकाकरण- 6601927
पहली डोज- 3884202
दूसरी डोज- 2687974
प्रिकॉशनरी डोज- 29744
वैक्सीनेटेड पुरुष- 3510572
वैक्सीनेटेड महिलाएं- 3058558
नोट- 18 से अधिक उम्र के 3750500 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज।