लखनऊ (ब्यूरो)।
सिविल अस्पताल
बर्न वार्ड में 25 बेड रिजर्व
सिविल अस्पताल में बर्न वार्ड के 25 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी के 10 बेडों को भी दुर्घटना के लिहाज से खाली रखा गया है। इन पर प्रति शिफ्ट में तीन चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ लगातार कार्यरत रहेगा।
राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय
44 बेड इमरजेंसी के लिए आरक्षित
रायबरेली रोड स्थित राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में दुर्घटना से निपटने के लिए इमरजेंसी में 44 बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा। अजय शंकर त्रिपाठी के अनुसार महिला वार्ड में 10 और पुरुष वार्ड में 22 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 12 बेड बर्न इंजरी के लिए रखे जाएंगे।
बलरामपुर अस्पताल
15 बेड आई वार्ड में रहेगे तैयार
बलरामपुर जिला अस्पताल में इमरजेंसी में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। निदेशक डा। रमेश गोयल के अनुसार आंखों में दुर्घटना के कई मरीज आते हैं। ऐसे में आई वार्ड में भी 15 बेड आरक्षित रखे गए हैं। बर्न वार्ड में 7 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं।
केजीएमयू
बर्न वार्ड में 20 से 25 बेड आरक्षित
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भूतल, प्रथम, तल और दूसरे तल पर 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। सके अलावा प्लास्टिक सर्जरी विभाग में गंभीर रूप से जले हुए मरीजों के लिए आईसीयू के आठ बेडों की व्यवस्था है। विभागाध्यक्ष डा। विजय कुमार के अनुसार बर्न वार्ड में लगभग 20 से 25 बेड खाली रखे जाएंगे। विभाग में प्रति शिफ्ट तीन से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहेगी।

इन अस्पतालों में भी बेड रिजर्व
अस्पताल का नाम रिजर्व बेड
भाउराव देवरस 10
झलकारी बाई 04
अवंती बाई 13
एसजीपीजीआई 138

हेल्पलाइन नंबर
केजीएमयू ट्रामा सेंटर 9453004209
केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विभाग 9415200444
डा। राम मनोहर लोहिया संस्थान 8176007601, 0522 6692000
बलरामपुर अस्पताल 7526036661, 7390036661
अवंती बाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) 8887531957
संजय गांधी पीजीआइ 0522 2668700
लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय 0522 2426146
श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल हजरतगंज 0522 4027 601, 602, 603, 604, 605, 606, 607, 608
झलकारी बाई महिला चिकित्सालय 0522 4113155
बीआरडी सिविल महानगर 0522 2329507