- सीबीएसई इंटर रिजल्ट: राजधानी के होनहारों ने पूरे प्रदेश में बजाया डंका

- 85.69 प्रतिशत ने स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की

- 500 में से 497 पाकर दिल्ली की सुकृति गुप्ता सबसे आगे

रीजन टॉपर

1: अंशुल भदौरिया, 98.6 प्रतिशत (493/500)

मणिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ

2: शौर्य श्रेष्ठ, 98.4 प्रतिशत (492/500)

आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ

तरुन कुमार, 98.4 प्रतिशत (492/500)

सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर कानपुर के

3::हर्षिता शर्मा 98.2 प्रतिशत (491/500)

मिल्टन पब्लिक स्कूल आगरा की छात्रा हर्षिता शर्मा

देश के टॉपर

सुकृति गुप्ता, 497 मा‌र्क्स

मॉन्फोर्ट स्कूल दिल्ली

LUCKNOW: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए गए। राजधानी के टॉपर्स ने न केवल सिटी में बल्कि स्टेट में अपनी धाक जमाई है। राजधानी के मणिपाल पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशुल भदौरिया ने इलाहाबाद रिजन में टॉप किया है। अंशुल ने ह्यूमैनिटीज में 493 मा‌र्क्स अर्जित किये। वहीं, दूसरे नंबर पर राजधानी के सरदार पटेल रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य श्रेष्ठ ने 492 मा‌र्क्स हासिल कर इसी रीजन में सेंकेड प्लेस पर अपना नाम दर्ज किया है। उधर, नई दिल्ली के मॉन्फोर्ट स्कूल की छात्रा सुकृति गुप्ता ने 500 में से 497 पाकर देश में टॉप किया है। इलाहाबाद रीजन में कानपुर के सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के छात्र तरुण कुमार भी दूसरे स्थान पर रहे।

सिटी की बेटियों ने बिखेरी चमक

रीजन के टॉप टेन में राजधानी के बेटियों ने अपना परचम लहराया है। इसमें रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकेंडरी की तीन छात्राओं ने इस सूची में जगह बनाई है। तैयबा वहाब 489 मा‌र्क्स के 5वें, शिवांगी टंडन 488 मा‌र्क्स के साथ 6वें और नाइसी 487 मा‌र्क्स हासिल कर 7वें स्थान पर रही हैं। सीबीएसई इलाहाबाद रीजन की मेरिट में लखनऊ के बाद वाराणासी कानपुर और आगरा के मेधावियों ने भी टॉप टेन में जगह पाई है।

बेटियां फिर रहीं बेमिसाल

सीबीएसई बोर्ड ने शनिवार को दोपहर 12 बजे इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन नतीजे डेढ़ घंटा पहले ही जारी कर दिए गये। परीक्षा में राजधानी के 91 स्कूलों से 12 हजार 262 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 18 सेंटर्स पर आयोजित परीक्षा के परिणाम काफी बेहतर रहे। इसमें 85.69 प्रतिशत ने स्टूडेंट्स ने इस बार इंटरमीडिएट के रिजल्ट में सफलता हासिल की है। यहां भी राजधानी की बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है। 90.79 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की है जबकि छात्र इस बार रिजल्ट में छात्राओं से काफी पीछे रह गए हैं। इस बार कुल परिणाम में से 82.06 परसेंट छात्र सफल हुये हैं।

राजधानी में खुशी की लहर

राजधानी के मेधावियों ने इस बार बेहतरीन नतीजे दिए हैं। इस मामले में यहां के छात्रों ने न सिर्फ इलाहाबाद क्षेत्र को बल्कि पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है। सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.05 है। इलाहाबाद क्षेत्र का 75.93 है। वहीं, राजधानी में ये 85.69 प्रतिशत रहा है।

देश के टॉपर

1. सुकृति गुप्ता 497 मा‌र्क्स, मॉन्टफोर्ट स्कूल, अशोक विहार, नई दिल्ली

2. पलक गोयल 496 मा‌र्क्स टैगोर पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

3. सौम्या उप्पल 495 मा‌र्क्स सेंट थेरेसा कॉन्वेट स्कूल करनाल हरियाणा

4. अजीश शेखर 495 मा‌र्क्स पीएसबीबी सीनियर सेकेडरी स्कूल, चेन्नई

राजधानी का रिजल्ट

टोटल स्टूडेंट्स - 12262

टोटल पास - 85.69 प्रतिशत

सफल छात्र - 82.06 प्रतिशत

सफल छात्राएं - 90.79 प्रतिशत

इलाहाबाद रीजन का रिजल्ट

टोटल स्टूडेंट्स - 89374

टोटल पास स्टूडेंट्स - 75.93 प्रतिशत

टोटल छात्र - 72.10 प्रतिशत

टोटल छात्राएं - 82.82 प्रतिशत