- अपर नगर आयुक्त ने भी किया निरीक्षण, एक अन्य संस्था पर लगाया 10 हजार जुर्माना

- सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को आठ जोन के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए

LUCKNOW

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने एक बार फिर से शनिवार को कई इलाकों का निरीक्षण किया। एलडीए कॉलोनी सेक्टर जी एवं आशियाना तथा खजाना चौराहा के आसपास उन्हें काफी गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने संबंधित संस्था पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान उन्हें बीएन रोड पर भी गंदगी मिली। उन्होंने तत्काल स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने भी दो वार्डो का निरीक्षण किया और सफाई संबंधी लापरवाही मिलने पर संबंधित संस्था पर दस हजार का जुर्माना लगाया।

बनाए गए नोडल अधिकारी

नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर जोन में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इनका मुख्य कार्य निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था पर नजर रखना रहेगा।

पद अधिकारी जोन

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार 8

अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी 1

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव 5

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। सुनील रावत 2

मुख्य अभियंता(आरआर) राम नगीना 6

मुख्य वित्त-लेखाधिकारी महामिलिंद 7

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह 3

संयुक्त निदेशक प.क। डॉ.अरविंद राव 4

35 हजार जुर्माना वसूला

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। सुनील रावत के नेतृत्व में जोन दो के अंतर्गत कई प्वाइंट्स पर अभियान चलाकर स्वच्छता नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया। वसूली गई कुल जुर्माना राशि करीब 35 हजार रही।

अधिक से अधिक करें जुर्माना

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने जोन आठ स्थित विद्यावती वार्ड प्रथम एवं राजा बिजली पासी वार्ड का निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर कार्यदायी संस्था पर मे। शार्क अटैकिंग पर 10 हजार जुर्माना लगाया। उन्होंने नो पार्किग जोन से क्रेन द्वारा उठाए जाने वाले वाहनों के चालकों एवं जुर्माना रसीद काटने हेतु तैनात कर्मचारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि नो पार्किग से अधिक से अधिक संख्या में वाहन उठाकर उनसे जुर्माना वसूलें।