- रात में बुद्धेश्वर चौराहा पर किन्नर के बीच मिली युवती को लेकर पुलिस ने अस्पतालों में काटे चक्कर

- मेडिकल चेकअप के लिए आरएलबी में कराया भर्ती, वायरस की पुष्टि होने पर मचा हड़कंप

LUCKNOW: शहर में विक्षिप्त युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। कुछ दिनों पहले देररात रात में किन्नरों के बीच मिली युवती को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाती रही। वहीं आरएलबी में भर्ती किया गया। छठे दिन कोरोना की पुष्टि होने पर हड़कंच मच गया। ऐसे में मेडिकल व पुलिस कर्मी मिलाकर 65 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

किन्नरों के बीच मिली थी युवती

शुक्रवार रात पारा थाना पुलिस गश्त पर निकली। बुद्धेश्वर चौराहा पर किन्नर खड़े मिले। इनके बीच में एक युवती गुमशुम बैठी दिखी। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने युवती से पूछताछ की। वहीं आस-पास खड़े किन्नर चलते बने। युवती को लेकर पुलिसकर्मी मोहान चौकी पहुंचे। यहां घर को लेकर पूछताछी की गई। युवती ने दुबग्गा समेत कई इलाकों में घर बताया। पुलिस उसे लेकर पहुंची। मगर, पता गलत निकला। ऐसे में युवती को पारा थाना लाया गया। यहां से उसे मेडिकल चेकअप के लिए आरएलबी ले गए। मगर, युवती भर्ती नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस कर्मी युवती को लेकर नारी निकतेन पहुंचे। यहां से कोविड-19 व अन्य मेडिकल चेकअप के बाद भी युवती को लेने की बात कही गई। ऐसे में पुलिस लोकबंधु अस्पताल युवती को लेकर पहुंची। यहां आशा ज्योति केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया।

आरएलबी में दोबारा पहुंची युवती, वार्ड में भर्ती

सोमवार को विक्षिप्त युवती को पुलिस महिला आरक्षी के साथ दोबारा आरएलबी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसे महिला वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उसके अल्ट्रासाउंड समेत अन्य चेकअप किए गए। इसके बाद स्वैब कलेक्शन कर जांच के लिए केजीएमयू भेज दिया। बुधवार को युवती में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद हड़कंप मच गया।

सामान्य मरीज की तरह इलाज

आरएलबी में महिला वार्ड में भर्ती विक्षिप्त महिला की देखरेख में लगे डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मी पीपीई किट व एन-95 नहीं लगाए थे। वह सामान्य मरीज की तरह उसका इलाज कर रहे थे। यह स्टाफ अन्य कर्मियों व परिवार वालों के भी संपर्क में आया। ऐसे में युवती में वायरस की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया।

14 पुलिस कर्मी क्वारंटाइन में

पारा थाना इंपस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के मुताबिक विक्षिप्त युवती के संपर्क में चौकी व थाने के 14 पुलिस कर्मी आए हैं। उन्हें ड्यूटी से ऑफ कर दिया गया है। वह सभी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे।

कानपुर की निवासी है युवती

कोराना पॉजिटिव निकली युवती पहले पुलिस कर्मियों को चकरघिन्नी बनाती रही। वहीं इसका पता कानपुर के रायपुरवा का निकला है। ऐसे में उसके और संपर्क में लोग आए हैं।

बंद रहेगी प्रसव सुविधा

संक्रमित युवती को मेडिकल चेकअप के लिए जिन यूनिटों में भेजा गया। वह सेनेटाइज कर बंद कर दी गई। सीएमएस डॉ। एके आर्या के मुताबिक प्रसव सुविधा गुरुवार को बंद रहेगी। वहीं मरीजों का अल्ट्रासांउड भी नहीं होगा। पूरे अस्पताल को सेनेटाइज कराया गया। महिला वार्ड भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा संपर्क में आए किन्नर कहां-किससे मिल रहे हैं। इसकी खोज नहीं हो सकती है। लिहाजा, इन्हें क्वारंटइन नहीं किया जा सका।

247 हुई मरीजों की संख्या

राजधानी में मरीजों की संख्या 247 है। इसमें लखनऊ के 164 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं। वहीं आज दस और कोरोना पेशेंट को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

वर्जन

विक्षिप्त में कोरोना के लक्षण नहीं होने के कारण उसे महिला वार्ड में भर्ती किया गया। उसका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया। ऐसे में संपर्क में आया 51 स्टाफ क्वारंटाइन में रहेगा। इसमें पांच डॉक्टर हैं।

- डॉ। एके आर्या, सीएमएस, आरएलबी