- बलरामपुर अस्पताल के पूर्व सीएमएस डा। ऋषि सक्सेना समेत 37 लोगों का कोरोना से निधन

रुष्टयहृह्रङ्ख : कोरोना के नए मामलों में भले ही आंशिक कमी दर्ज की जा रही हो, मगर मौतों ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वायरस ने 37 मरीजों की जान ले ली। 3958 नए मरीज मिले, वहीं 6073 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

डॉ। सक्सेना भी हारे जंग

कोरोना से मरने वालों में बलरामपुर के पूर्व सीएमएस डा। ऋषि सक्सेना का नाम भी शामिल है। शुक्रवार को सुबह वह वायरस से जंग लड़ते हार गए। कोविड पॉजिटिव होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर डा। ऋषि को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। हड्डी रोगों के इलाज में उन्हें महारत हासिल थी। बड़े-बड़े चिकित्सा संस्थानों से लौटाए गए मरीजों को स्वस्थ कर उन्होंने चिकित्सा जगत में नया मुकाम पाया था। वह अपनी सरलता के लिए मशहूर थे। उनके निधन पर साथी चिकित्सकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

48 घंटे 74 की मौत

इससे पहले शुक्रवार को भी 37 मरीजों की वायरस से मौत हुई थी। इस प्रकार 48 घंटे में 74 लोगों की मौत से दहशत फैल गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में 3958 लोग पॉजिटिव हुए हैं। 30 प्रतिशत लोगों के परिवार के सभी सदस्य संक्रमण की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 27 हजार लोगों के नमूने जांच के लिए भेजने का दावा किया है।