लखनऊ (ब्यूरो)। मेजर अभिजीत ङ्क्षसह का डीजे बजाने को लेकर बीते रविवार रात होटल मिलोनो एडं कैफे संचालक से विवाद हुआ था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपितों ने डीजे बंद किया था। मेजर से बदला लेने के लिए होटल संचालक राहुल शर्मा ने आगजनी करने की साजिश रची, जिसमें मैनेजर शिवम प्रताप ङ्क्षसह, भाई शुभम प्रताप ङ्क्षसह, ऋषभ ङ्क्षसह, कृष्णा और सौरभ श्रीवास्तव शामिल थे। सोमवार तड़के आरोपित डिब्बे में डीजल लेकर पहुंचे और मेजर की कार फूंक दी। जिससे उनका परिवार काफी दहशत में आ गया।

होटल में जाकर छिपे थे
मेजर की कार को आग लगाने के बाद पांच आरोपित हुसैनगंज स्थित एक होटल में जाकर छिप गए थे। इन सभी को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि मुख्य आरोपित और होटल संचालक राहुल भाग गया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से मिले राहुल के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया, जिसकी लोकेशन दिल्ली में होने की पुष्टि हुई। इस आधार पर दो टीमें दिल्ली रवाना की गई थीं। राहुल की तलाश जारी है।

दिल्ली में कई जगहों पर दबिश
बुधवार को टीम ने सर्विलांस की मदद से दिल्ली के कई इलाकों में दबिश दी पर आरोपित चकमा देकर निकल गया। डीसीपी पूर्वी हृदयेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपित राहुल की तलाश की जा रही है। सर्विलांस की मदद से उसके बारे में कुछ जानकारी मिली है, जिस पर काम किया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।