लखनऊ (ब्यूरो)। दीवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। नए-नए कपड़े पहनकर पर्व मनाने का चलन है। राजधानी का रेडीमेड कपड़ा मार्केट भी लेटेस्ट डिजाइन और शानदार ऑफर्स के साथ कस्टमर्स को लुभा रहा है। मार्केट में देर रात तक खरीदारी चल रही है। जिससे कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इसबार कढ़ाईदार, हल्के-पेस्टल कलर की डिमांड सबसे ज्यादा है। व्यापारी बंपर खरीदारी के साथ बंपर कमाई की उम्मीद भी जगी है।

स्पेशल ऑफर चल रहा है

नमस्कार टेक्सटाइल शॉप नंबर वन के ओनर मनोज मंगलानी बताते हैं कि इस समय कपड़ा मार्केट अच्छा चल रहा है। हम लोग डिस्काउंट के साथ गिफ्ट हैंपर भी दे रहे है। वहीं, शादी सीजन को लेकर स्पेशल ऑफर लेकर आये है। जिसके तहत इंडो वेस्टर्न या शेरवानी, थ्री-पीस सूट और कुर्ता-पैजामा संग सदरी दी जा रही है। यानि दूल्हा सजाने का पूरा जिम्मा हमारा है। इस समय कस्टमर एम्ब्रायडरी सीक्वेंस डिजाइन ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, लुधियाना बाजार के अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मार्केट अच्छा चल रहा है। सीजन बदलने के साथ गरम कपड़ों का मार्केट भी उठान पर है। खासतौर पर ऊनी कपड़ों की डिमांड ज्यादा है।

स्पेशल कलेक्शन लेकर आये है

सन्मुख के ओनर प्रतीक सेहटा ने बताया कि मार्केट में इस समय तेजी बनी हुई है। फेस्टिव के साथ वेडिंग सीजन की भी खरीदारी हो रही है। हमारे यहां वेडिंग, साड़ी, गाउन, सूट के अलावा शेरवानी और शूटिंग-शर्टिंग में डिजायनर वैराइटी मिल रही है। खासतौर पर जरकन, ऑर्गेंजा व ग्लाश टिश्यू मैटेरियल के फैब्रिक काफी डिमांड में है। जिनकी शुरुआत तीन हजार रुपये से होती है। हमारे यहां हर खरीदारी पर गिफ्ट दिया जा रहा है।

मार्केट ठीक चल रहा है। ऑफर में डिस्काउंट और गिफ्ट है। कलेक्शन सूट शेरवानी इंडो वेस्टर्न नया आया है। इसबार एंब्राएड्री और सिक्वेंस वर्क की डिमांड ज्यादा है।

-मनोज मंगलानी, नमस्कार टेक्सटाइल शॉप नंबर वन

वेडिंग का स्पेशल कलेक्शन आया है। इसके अलावा फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए डिजायनर कपड़े मंगवाये है। मार्केट अच्छा चल रहा है।

-प्रतीक सेहटा, ओनर सन्मुख

मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। गर्म कपड़ों की डिमांड सबसे ज्यादा चल रही है। इसबार रिकार्ड सेल की उम्मीद है।

-अखिलेश जायसवाल, लुधियाना बाजार