लखनऊ (ब्यूरो)। दिवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। इस दौरान लोगों में नए-नए कपड़े पहनकर पर्व मनाने का चलन है। इसी को देखते हुए राजधानी का रेडिमेड कपड़ा मार्केट भी लेटेस्ट डिजाइन और शानदार ऑफर्स के साथ कस्टमर्स को लुभा रहा है। मार्केट में देर रात तक खरीदारी चल रही है, जिससे कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बंपर खरीदारी के साथ बंपर कमाई की उम्मीद भी जगी है।

20 फीसदी तक मिल रहा डिस्काउंट

तिलसिम बाय सागरिका मेहरोत्रा की ओनर सागरिका मेहरोत्रा बताती हैं कि दिवाली और आगे शादी के सीजन को देखते हुए कई लेटेस्ट डिजाइन के साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। दिवाली ऑफर के तहत 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 10-15 हजार की शुरुआती रेंज के साथ लेटेस्ट आइटम मंगवाये हैं। इसमें कोर्ड सेट जो एक ही फ्रेब्रिक का बना होता है और काफ्तान सेट की डिमांड सबसे ज्यादा है, जो काफी फैशनेबल भी है। वहीं, श्रद्धांजलि साड़ीज के सुरेश कुमार बताते हैं कि दिवाली को ध्यान में रखते हुए लहंगा, साड़ी, सूट, गाउन, कुर्ती लेटेस्ट डिजाइन की मंगवाई हैं। साथ ही हर खरीद पर निश्चित उपहार भी दे रहे हैं। डिजायनर कुर्ती और ऑर्गेंजा साडिय़ों की डिमांड सबसे ज्यादा है।

डिस्काउंट के साथ स्पेशल गिफ्ट

सुमित कनोडिया, श्री राधे कृष्णा साड़ीज बताते हैं कि मार्केट अच्छा चल रहा है। इस समय हमारे आउटलेट पर 25 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिवाली में रेडीमेड कपड़ा मार्केट में रौनक रहती है। शुरुआत अच्छी रही है। शिफान और सिल्क की साड़ी डिमांड में ज्यादा हैं। महिलाएं सीरियल में पहने जानी वाली डिजाइनर साडिय़ों की मांग ज्यादा कर रही हैं। वहीं, नमस्कार टेक्सटाइल शॉप नंबर वन के ओनर मनोज मंगलानी बताते हैं कि इस समय कपड़ा मार्केट अच्छा चल रहा है। हम लोग डिस्काउंट के साथ गिफ्ट हैंपर भी दे रहे है। वहीं, शादी सीजन को लेकर स्पेशल 21 हजार में दूल्हे की तीन मनपसंद ड्रेस तैयार करके दे रहे हैं। जिसके तहत इंडो वेस्टर्न या शेरवानी, थ्री-पीस सूट और कुर्ता-पैजामा संग सदरी दी जा रही है। यानि दूल्हा सजाने का पूरा जिम्मा हमारा है। इसके साथ फ्री दो जूती, माला, पगड़ी, स्टोल, कल्गी और एक शर्ट व एक टाई भी दी जा रही है। इस समय कस्टमर एम्ब्रायडरी सीक्वेंस डिजाइन ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

दिवाली के लिए लहंगा, साड़ी सूट व कुर्ती की लेटेस्ट वैराइटी है। हर खरीद पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है। मार्केट में तेजी बनी हुई है।

-सुरेश कुमार, श्रद्धांजलि साड़ीज

ऑफर के तहत डिस्काउंट और गिफ्ट दिया जा रहा है। कस्टमर्स में सिल्क, ऑर्गेंजा व शिफान में फैंसी आइटम की डिमांड ज्यादा है।

-सुमित कनोडिया, श्री राधे कृष्णा साड़ीज

मार्केट ठीक चल रहा है। ऑफर में डिस्काउंट और गिफ्ट है। कलेक्शन सूट शेरवानी इंडो वेस्टर्न नया आया है। इसबार एंब्राएड्री और सिक्वेंस वर्क की डिमांड ज्यादा है।

-मनोज मंगलानी, नमस्कार टेक्सटाइल शॉप नंबर वन

दीवाली सेल के तहत 20 फीसदी तक की छूट है। इसबार कोर्ड सेट और काफ्तान सेट पहली पसंद बने हुए हैं।

-सागरिका मेहरोत्रा, तिलसिम बाय सागरिका मेहरोत्रा