लखनऊ (ब्यूरो)। शहर में करीब सौ जगहों पर पिंक बूथ बनकर खड़े हो गए थे लेकिन असल रौनक दो साल बाद देखने को मिली। 8 माह पहले ही पिंक बूथ पर बड़े पैमाने पर महिला कांस्टेबल की तैनाती कई गई। जिसके बाद 11 माह में पिंक बूथ पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सभी जोन पर पांच हजार से ज्यादा न केवल शिकायतों का निस्तारण किया बल्कि कई परिवारों की खुशी भी लौटाई। सबसे ज्यादा मामले उत्तरी व पश्चिम जोन के पिंक बूथ पर आए और पीडि़ता को 90 फीसदी तक सॉल्यूशन भी मिला।

इलाज भी कर रहा पिंक बूथ
हर पिंक बूथ पर फस्ट ऐड किट भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे जरूरतमंदों को इलाज मुहैया कराया जाता है। पिंक बूथ भूतनाथ मार्केट में रोहणी शुक्ला नाम की महिला बेहोश होकर गिर गई थी। पिंक बूथ पर तैनात महिला कांस्टेबल कंचन ने न केवल उन्हें प्राथमिक उपचार कराया बल्कि उनके घर भी सुरक्षित रुप से पहुंचाया। इसके अलावा शनिवार को 1090 चौराहे पर एक युवती स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। पिंक बूथ में तैनाता महिला कांस्टेबल ने बूथ पर ले जाकर फस्ट ऐड किट की मदद से उसका उपचार किया।

शिकायतों का भी किया समाधान
जोन शिकायत निस्तारण
पूर्वी जोन 735 690
पश्चिम जोन 1224 1218
दक्षिणी जोन 829 823
उत्तरी जोन 1918 1886
मध्य जोन 626 592
(आंकड़ा 1 जनवरी 2022 से अब तक)

मूक बधिर बच्ची को परिवार के सौंपा
7 जुलाई 2022 में पिंक बूथ नंबर 87 ठाकुरगंज में तैनात महिला कांस्टेबल कंचन गाजीपुर एरिया में मोहर्रम जुलूस में ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान मूक बधिर बच्ची को भटकते हुए देखा और सकुशल परिवार वालों की तलाश कर उनके सुपुर्द किया।

बच्ची को परिवार से मिलाया
पिंक बूथ 48 में तैनात महिला कांस्टेबल आशा यादव व प्रेमलता ने बलरामपुर जिले की दस वर्षीय बच्चे जो भटक गई थी, उसे सकुशल बरामद कर उनके परिवार के सुपुर्द किया।

बनारस से भटकर आई महिला को पहुंचाया घर
पिंक बूथ 20 में तैनात महिला कांस्टेबल शशिबाला ने मानसिक रूप से बीमार महिला जो कि बनारस से भटकते हुए आलमबाग स्टेशन पहुंच गई थी। उसके घर का पता लगाकर परिवार वालों को सुपुर्द किया।

भूतनाथ पिंक बूथ ने कई को पहुंची मदद
पिंक बूथ भूतनाथ मार्केट में तैनात महिला कांस्टेबल कंचन कुमारी ने 14 वर्ष की बच्ची को बरामद कर चाइल्ड केयर के सुपुर्द किया। वहीं नम्रता सिंह के खोये पर्स को बरामद किया, स्मिता त्रिपाठी के ई रिक्शा में फोन छूटने पर उसे बरामद कर उन्हें सुरक्षित सौंपा के अलावा कई महिलाओं के पर्स व मोबाइल के साथ बच्चियों को बरामद कर उनके परिवार के सुपुर्द किया।