- राजधानी में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के चलते मॉर्निग वॉक पर जाना हो सकता है रिस्की

LUCKNOWअगर आप सुबह मार्निग वॉक पर जाते हैं तो जरा ध्यान दें। राजधानी में तेजी से बढ़ते एयर पॉल्यूशन से मार्निग वॉक पर जाना थोड़ा रिस्की हो सकता है। इसकी वजह यह है कि वातावरण में मिक्स पॉल्यूटेड पॉर्टिकल्स के चलते सांस व आंखों में जलन संबंधी समस्या हो सकती है। हालांकि थोड़ी सी एहतियात बरतकर मार्निग वॉक कर सकते हैं।

सुबह एक्यूआई 300 के पार

वैसे तो पिछले कई दिन से राजधानी का एक्यूआई 400 के आसपास चल रहा है। वहीं अगर यहां के इलाकों की बात करें तो किसी भी इलाके में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक एक्यूआई लेवल 300 से कम नहीं है। इस टाइम पीरियड में ही लोग मार्निग वॉक पर जाते हैं, ऐसे में उनकी हेल्थ पर विपरीत असर पड़ सकता है।

बाक्स

एक्यूआई लेवल (सुबह 5 से 7 बजे)

एरिया सुबह 5 बजे सुबह 6 बजे सुबह 7 बजे

गोमती नगर 326 329 334

अलीगंज 339 342 348

लालबाग 388 391 395

सीनियर सिटीजन रहें सावधान

बढ़ते पॉल्यूशन के चलते इस समय सीनियर सिटीजन को ज्यादा संभल कर रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोई सीनियर सिटीजन मार्निग वॉक पर जा रहा है तो वह सावधानी बरते। जरा सी लापरवाही उनके लिए घातक साबित हो सकती है। बच्चे भी मॉर्निग वॉक पर न जाए तो बेहतर है।

बाक्स

ये रखें सावधानियां

1- मास्क का प्रयोग जरूरी

2- आंखों को साफ पानी से धोते रहें

3- वॉक के दौरान पानी का सेवन जरूरी

4- वॉक से आने के बाद ब्रेकफास्ट लें

5- सांस या फेफड़े के रोगी वॉक पर न जाएं

ओवरऑल एक्यूआई 398

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी का एक्यूआई 398 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा। पिछले 10 दिन से एक्यूआई लगातार 350 के पार चल रहा है। कई बार तो एक्यूआई 400 के भी पार जा चुका है। जिस वजह से हालात बेहद खतरनाक हैं।

कोट

सुबह एक्यूआई लेवल अधिक होने से मार्निग वॉक पर जाने वाले सांस रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

डॉ। एके गुप्ता, सीनियर चेस्ट स्पेशलिस्ट, बलरामपुर अस्पताल