लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2021 के सम्मानों/पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ। सदानंदप्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में सम्मानों और पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिसके तहत हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित भारत भारती सम्मान के लिए दिल्ली के डॉ। रमानाथ त्रिपाठी का चयन किया गया है। साथ ही उनको 8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जायेगी। इसके अलावा लोहिया साहित्य सम्मान देहरादून के बुद्धिनाथ मिश्र, हिंदी गौरव सम्मान गुरुग्राम के डॉ। गिरिराज अग्रवाल, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान महाराष्ट्र के डॉ। विश्वास किसन पाटील, दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान गौतमबुद्ध नगर के डॉ। राम शरण गौड़, अवंतीबाई साहित्य सम्मान लखनऊ के डॉ। ओम प्रकाश मिश्र, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान चेन्नई के दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मद्रास, और अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान लखनऊ के हृदय नारायण दीक्षित को दिया जायेगा। इन सभी को 5 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जायेगी।

इनको मिला साहित्य भूषण सम्मान

वहीं, साहित्य भूषण सम्मान और 2.50 लाख रुपये पुरस्कार राशि सम्मान हितेश कुमार शर्मा बिजनौर, डॉ। रघुवीर सिंह 'अरविंद' अलीगढ़, डॉ। प्रीति श्रीवास्तव 'कबीर' लखनऊ, किशन स्वरूप मेरठ, डॉ। उमा शंकर शुक्ल लखनऊ, डॉ। नताशा अरोड़ा नोएडा, जयप्रकाश शर्मा प्रयागराज, डॉ। अशोक कुमार शर्मा लखनऊ, डॉ। दयानिधि मिश्र वाराणसी, डॉ। सभापति मिश्र प्रयागराज, डॉ। प्रमोद कुमार अग्रवाल झांसी, शिवानंद सिंह सहयोगी मेरठ, डॉ। नरेश मिश्र रोहतक, डॉ। रूपसिंह चंदेल धारूहेड़ा, डॉ। सुशील सरित आगरा, शची मिश्र पुणे, विजय शंकर मिश्र 'भास्कर' सुल्तानपुर, गिरीश पंकज रायपुर, शिवदयाल पटना, डॉ। नीरजा माधव वाराणसी को दिया जायेगा।

इनको मिला लोक भूषण सम्मान

संस्थान द्वारा लोक भूषण सम्मान और 2.50 लाख रुपये पुरस्कार राशि उदयपुर के डॉ। महेंद्र भानावत को, कला भूषण सम्मान और 2.50 लाख पुरस्कार राशि कानुपर के डॉ। हृदय गुप्त, विद्या भूषण सम्मान और 2.50 लाख रुपये पुरस्कार राशि दिल्ली के डॉ। सुधांशु चतुर्वेदी, विज्ञान भूषण सम्मान और 2.50 लाख पुरस्कार राशि प्रयागराज के विजय चितौरी, पत्राकारिता भूषण सम्मान और 2.50 लाख पुरस्कार राशि नोएडा के बलबीर पुंज, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान और 2.50 लाख पुरस्कार राशि पेरिस के डॉ। नलिनी बलबीर, हिंदी विदेश प्रसार सम्मान और 2.50 लाख पुरस्कार राशि मॉरीशस की कल्पना लालजी को दिया जायेगा।

इनको मिला बाल साहित्य पुरस्कार

बाल साहित्य भारती सम्मान और 2.50 लाख सम्मान राशि डॉ। फकीरचंद शुक्ला, डॉ। दिनेश पाठक को दिया जायेगा। वहीं, मधुलिमये साहित्य सम्मान से डॉ। विक्रम सिंह, पं। श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान से अश्विनी कुमार दुबे, विधि भूषण सम्मान से सुधा अवस्थी को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही बतौर पुरस्कार राशि 2.50 लाख दिया जायेगा।

इनको मिला सौहार्द सम्मान

सौहार्द सम्मान से मुहीउदीन हसन 'सुहैल काकोरवी', डॉ। आर लक्ष्मीनारायण, क्रांति कनाटे, डॉ। वीणा गुप्ता, एस अनंतकृष्णन, डॉ। यम लक्ष्मणाचार्युलु, मोहन सपरा, रामकृष्नविजयण विनायक सहस्रबुद्धे, प्रो। केएस सोमनाथन नायर, डॉ। हजारीमयुम इबेयाइमा देवी, डॉ। मुरारीलाल अग्रवाल, राघू मिश्र, डॉ। तुलसी देवी को दिया जायेगा। वहीं, मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान और 1 लाख पुरस्कार राशि से डॉ। योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ। प्रत्यूष दुबे को सम्मानित किया जायेगा।

इनको भी मिला सम्मान

इसके अलावा वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार पुरस्कार धनराशि 75 हजार की भी घोषणा की गई है। जिसमें, आनंद कुमार सिंह, विष्णु सक्सेना, शंकर जी सिंह, कुमार ललित, जसवीर सिंह 'हलधर', प्रो। बीना शर्मा, जयवर्धन, श्याम बिहारी श्यामल, रामजी भाई, करुणा शंकर उपाध्याय, जयश्री पुरवार, राजगोपाल सिंह वर्मा, आशाराम 'जागरथ', महेश चंद जैन 'ज्योति', जगत नारायण वर्मा, प्रताप नारायण दुबे 'प्रताप', श्रद्धा पांडेय, डॉ। अंबिकेश त्रिपाठी, वृजभूषण राय 'वृज', नरेंद्र नाथ मिश्र, डॉ। शोभनाथ शुक्ल, डॉ। रामजी मिश्र, रजनीश कुमार शुक्ल, डॉ। मन्नू यादव 'कृष्ण', डॉ। वंदना वशिष्ठ, डॉ। विनोद कुमार शर्मा, राजा भइया गुप्ता 'राजाभ', सुबोध कुमार, डॉ। श्रीधर द्विवेदी को दिया जायेगा।

इनको भी मिला सम्मान

आचार्य नरेंद्र देव इतिहास सियासत का सबक से बृजलाल, गोविंदवल्लभ पंत पुरस्कार से अशोक कुमारी, डॉ। भीमराव अंबेडकर पुरस्कार से कुंवर अनुपम सिंह, डॉ। धीरेंद्र वर्मा पुरस्कार से रूमाल सिंह, बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' पुरस्कार से अंकुर मिश्रा, महादेवी वर्मा पुरस्कार से डॉ। चंपा सिंह को सम्मानित किया जायेगा।

प्रकाशन के लिए मिला पुरस्कार

दूसरी ओर वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार और पुरस्कार धनराशि 40 हजार के लिए उमा शंकर गुप्त, विनोद शंकर शुक्ल, प्रवीण कुमार, कमल किशोर मिश्र चंद्रभाल सुकुमार, रामावतार, डॉ। अरुण कुमार एवं एलके कांतेश, सुमति सक्सेना लाल, सुभाशचंद्र गांगुली, डॉ। प्रेमचंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रो। राजमणि शर्मा, डॉ। निर्मला सिंह 'निर्मल', डॉ। दयाराम मौर्य 'रत्न', तेजवीर सिंह 'तेज', संजीव कुमार त्यागी, कृष्णमोहन नायक, रमेश चंद्र गोयल, अरविंद पांडेय, पद्मनाथ पांडेय, हरिमोहन वाजपेयी 'माधव', कृष्ण बिहारी त्रिपाठी, राम जन्म सिंह, शशिप्रभा तिवारी, राधिका मिश्रा, डॉ। इसपाक अली, डॉ। आलोक कुमार श्रीवास्तव, जया द्विवेदी, डॉ। कृष्ण कुमार पांडेय, डॉ। मंजरी दमेले एवं डॉ। कमलेश गुप्ता, डॉ। विजय सिंह राघव, अकबाल बहादुर 'राही', अरुण कुमार 'मानव', नीतू मुकुल को दिया जायेगा।

यह भी होंगे सम्मानित

वहीं, हरिवंश रायबच्चन युवा गीतकार सम्मान और 25 हजार पुरस्कार राशि से राहुल द्विवेदी 'स्मित', पं। बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान और 8 हजार पुरस्कार राशि से रजनी गुप्ता को सम्मानित किया जायेगा।