LUCKNOW: शनिवार को सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर की 11 महिला समूहों को ट्रैक्टर और खेती से जुड़े उपकरण वितरित किये। यह उपकरण फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत किसान महिला समूहों को दिये गये हैं। इस योजना को ग्राम विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ते हुए महिला समूहों के गठन की व्यवस्था की गई है। इसके बहुत अच्छे नतीजे मिले हैं। मौजूदा समय में प्रदेश के अलग अलग जिलों में योजना के तहत 180 समूह गठित हुए हैं। जिनमें से 30 महिला समूह हैं। इस साल का टार्गेट 31 जिलों में 300 ग्रामीण संगठनों को जोड़ने का है.मालूम हो कि साल 2014-15 में कुल 180 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए गए हैं। इसके तहत 10 लाख रुपए तक के कृषि संयंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें 8 लाख रुपए का अनुदान होता है। योजना की अवधारणा यह है कि जिन कृषक समूहों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वे इनका उपयोग अपनी खेती में करने के साथ-साथ आस-पास के किसानों को भी किराये पर उपलब्ध करा सकेंगे। इस मौके पर सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इससे कृषि में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और पिछड़े वगरें को मजबूत बनाने की दिशा में उनकी सरकार का यह एक और कोशिश है।