- बीते कई दिनों से महामंत्री और लूटा अध्यक्ष में चल रहा विवाद

- विवाद पर शिक्षक भी दो गुटों में बंट गए

LUCKNOW :

लखनऊ यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ लूटा अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चरम है। बुधवार को अध्यक्ष डॉ। नीरज जैन ने प्रेसवार्ता कर कार्यकारिणी द्वारा डॉ। एए इस्लाही को अध्यक्ष पद पर नामित किए जाने के फैसले को गलत बताया। वहीं लूटा के महामंत्री डॉ। विनीत वर्मा ने इसे सही ठहराया है। डॉ। नीरज जैन का दावा है कि बतौर चयनित अध्यक्ष उनका कार्यकाल आगामी 31 जनवरी 2021 तक है या अगले चुनाव होने तक रहेगा। हालांकि गत 7 नवम्बर को उनकी सेवानिवृत्ति की आयु पूरी हो गई है, लेकिन सत्र का लाभ मिलने के कारण वह अध्यापन कार्य आगामी 30 जून तक करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष शिक्षकों के द्वारा चुना जाता है न की कार्यकारिणी उसे नामित करती है।

दो गुटों में बटा एलयू शिक्षक संघ

उधर, लूटा के महामंत्री डॉ। विनीत वर्मा का कहना है कि डॉ। अयाज अहमद इस्लाही मौजूदा समय में शिक्षक संघ के कार्यवाह अध्यक्ष है और डॉ। नीरज जैन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसलिए एलयू के शिक्षक संघ के बाय लॉज के अनुसार अब वो लूटा के सदस्य नहीं रहे। इसलिए वे शिक्षक संघ के किसी पद को धारण नहीं कर सकते हैं। वहीं, डॉ। अयाज अहमद इस्लाही का कहना है कि मुझे कार्यवाहक अध्यक्ष शिक्षकों द्वारा माना गया है। अध्यक्ष के रिटायर होने के बाद सीनियर वाइस प्रेसिडेंट होता है वो नियमता अध्यक्ष बन जाता है। तो मैं कार्यवाहक अध्यक्ष माना गया। उधर, इस विवाद के चलते यूनिवर्सिटी के शिक्षक दो गुटों में बंट गए हैं।