लखनऊ (ब्यूरो)। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम। दानिश ने बताया कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इस कारण मंगलवार को यूपी के सदर्न पार्ट में बदली व बूंदाबांदी का भी अनुमान है। शहर में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन पारा ऐसे ही रहेगा। दिन में तेज धूप रंग दिखाएगी, वहीं रात में हवा में कुछ सर्दी भी दिखेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से हुई थी बूंदाबांदी
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि जहां होली से पहले तापमान लगातार बढ़ रहा है था, वहीं होली से मौसम में बदलाव हुआ है। होली के दिन शहर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी भी हुई थी और ठंडी हवा से रात का पारा स्थिर बना हुआ है।

अधिक चल रहा है तापमान
बीते साल की तुलना में इस साल मार्च में गर्मी अधिक पड़ रही है। बीते 11 दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। राजधानी में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है।

10 साल में मार्च का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2012 37.2 डिग्री
2013 34.6 डिग्री
2014 37 डिग्री
2015 36.6 डिग्री
2016 38.3 डिग्री
2017 41.1 डिग्री
2018 38.5 डिग्री
2019 38.7 डिग्री
2020 34.4 डिग्री
2021 40.4 डिग्री
2022 40.4 डिग्री

यह रही मार्च की स्थिति
तारीख अधिकतम व न्यूनतम तापमान
1 मार्च 31.8 व 16.8 डिग्री
2 मार्च 32.8 व16.6 डिग्री
3 मार्च 33 व 17.4 डिग्री
4 मार्च 32.3 व 17.7 डिग्री
5 मार्च 31.4 व 16.7 डिग्री
6 मार्च: 31.2 व 16.5 डिग्री
9 मार्च 31 व 16.5 डिग्री
10 मार्च 31.2 व 17.7 डिग्री
11 मार्च 32 व 17.5 डिग्री