700 करोड़ कुल टैक्स बाकी

70 फीसदी नॉन रेजीडेंशियल टैक्स बाकी

208 करोड़ वर्तमान टैक्स डिमांड

70 फीसदी नॉन रेजीडेंशियल टैक्स

- कई वर्षो से बकाया है हाउस टैक्स, वर्तमान डिमांड में 145.6 करोड़ बकाया

LUCKNOW नगर निगम के कोष को भारी नुकसान हो रहा है। यह नुकसान नॉन रेजीडेंशियल संपत्तियों द्वारा टैक्स जमा न करने से हो रहा है। जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे साफ है कि नॉन रेजीडेंशियल संपत्तियों पर अब तक करीब 490 करोड़ टैक्स बाकी है, जो कुल बकाया टैक्स का 70 फीसदी है। भारी भरकम टैक्स बाकी होने के कारण निगम अधिकारी टेंशन में हैं और टैक्स वसूलने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

कुल 700 करोड़ बाकी

पिछले कई वर्षो का रेजीडेंशियल और नॉन रेजीडेंशियल टैक्स मिलाकर बकाए का आंकड़ा 700 करोड़ पहुंच गया है। अब अगर सिर्फ नॉन रेजीडेंशियल टैक्स की बात करें तो बकाया राशि करीब 490 करोड़ है। अगर निगम प्रशासन को यह राशि मिल जाती है तो शहर में विकास से जुड़े कई कार्य कराए जा सकते हैं।

करंट डिमांड 208 करोड़

इस वित्तीय वर्ष की बात करें तो करंट टैक्स डिमांड करीब 208 करोड़ है। इसमें से नॉन रेजीडेंशियल टैक्स का आंकड़ा करीब 149.6 करोड़ है। जिसे वसूलने के लिए निगम की ओर से रोजाना कार्रवाई भी की जा रही है।

नोटिस के बाद भी असर नहीं

निगम प्रशासन की ओर से कई बार टैक्स जमा करने के लिए संबंधित बकाएदारों को नोटिस जारी की गई, इसके बाद भी टैक्स जमा करने की रफ्तार ठीक नहीं है। हाल में निगम प्रशासन ने नए सिरे से बड़े टैक्स बकाएदारों की लिस्ट बनाई है और जोनवार उन पर एक्शन भी शुरू कर दिया है।

वर्जन

नॉन रेजीडेंशियल टैक्स वसूलने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। अपील है कि सभी समय से बकाया टैक्स जमा करा दें। जिससे इस राशि से विकासकार्य कराए जा सकें।

अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम