लखनऊ (ब्यूरो)। निगम प्रशासन की ओर से करीब 6500 कर्मचारियों को स्मार्ट फोन दिए गए हैैं। जिसके माध्यम से कर्मचारियों की अटेंडेंस लगवाई जा रही है। अटेंडेंस के माध्यम से कर्मचारियों की लोकेशन भी ट्रेस हो रही है। कर्मचारियों को इस बाबत भी जानकारी दी जा रही है कि उन्हें किस तरह से अटेंडेंस लगानी है। अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय ने बताया कि अटेंडेंस में फिलहाल कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। अटेंडेंस की क्रॉस चेकिंग भी कराई जा रही है।
निगम ने जलवाए अलाव
निगम प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों जैसे प्रमुख चौराहों, रैन बसेरे, अस्पतालों इत्यादि पर अलाव जलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जोनवार स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैैं। कुल अलाव स्थल की संख्या 100 से अधिक है।