सुविधाओं की कमी का रोना

लंदन ओलम्पिक में इस बार यूपी के आठ खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इनमें किसी खिलाड़ी के हाथ कोई मेडल नहीं लगा। अपने वतन वापस लौटे यूपी के के कुछ खिलाडिय़ों ने ब्राजील में होने वाले अगले ओलम्पिक में मेडल लाने की बात कही तो कुछ ने इंडिया में खेल में सुविधाओं की कमी का रोना रोया। खेल संघों की मानें तो यूपी से इतने खिलाडिय़ों का ओलम्पिक में हिस्सा लेना भी किसी सफलता से कम नहीं है। ओलम्पिक में हमारे यहां के खिलाडिय़ों की संख्या बढ़ रही है। भले ही हमारे यहां के प्लेयर्स मेडल्स नहीं लाए हैं लेकिन पिछले ओलम्पिक की तुलना में इंडिया की मेडल लिस्ट में इजाफा हो गया है।

आसान नहीं था मुकाबला

लंदन में शामिल होने वाली यूपी के खिलाडिय़ों की घर वापसी शुरू हो गई है। कुछ खिलाड़ी हार से निराश भी है तो कुछ ने एक नया सबक लेकर अगले ओलम्पिक की तैयारी का मन बना लिया है। लंदन से लौटने के बाद मेरठ की जूडोका गरिमा चौधरी ने कहा कि इस ओलम्पिक में ना सही तो वह अगले ओलम्पिक में जरूर मेडल लाएंगी। अभी वह अपना खेल जारी रखेंगी। इस बार उन्होंने लंदन में खासा अनुभव मिला है। रायबरेली की सुधा सिंह के अनुसार इंडिया में एथलेटिक्स की उतनी सुविधाएं नहीं है जितना अमेरिका, कीनिया या फिर इथोपिया में। लेकिन धीरे-धीरे इनमें इजाफा हो रहा है। कम से कम यहां के खिलाड़ी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई तो कर सके। विदेशों में ओलम्पिक की तैयारियां चार साल पहले से ही शुरू हो जाती हैं। ऐसे में उनके खिलाडिय़ों से मुकाबला आसान नहीं था। हमारे यहां मुकाबलों से कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू होती हैं.  यूपी से गए अन्य खिलाडिय़ों को भी कोई मेडल नहीं मिला है। हॉकी, निशानेबाजी और रेसलिंग में खिलाडिय़ों को कुछ नहीं मिला।

यूपी के प्लेयर्स का बढ़ रहा है दखल

वहीं यूपी ओलम्पिक एसोसिएशन के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट टीपी हवेलिया ने सभी खेल के खिलाडिय़ों को बधाई दी और कहा कि ओलम्पिक में यूपी के खिलाडिय़ों का दखल बढ़ रहा है। अभी तो यह शुरुआत है। आगे इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे। यूपी हॉकी एसोसिएशन के सचिव आरपी सिंह के अनुसार अब तक यहां के हॉकी प्लेयर्स ही ओलम्पिक में हिस्सा ले पाते थे, लेकिन अब अन्य खेलों में भी खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

ओलम्पिक में यूपी के उस्ताद

दानिश मुज्तबा- हॉकी- इलाहाबाद

तुषार खांडेकर- हॉकी- झांसी

सुधा सिंह- एथलेटिक्स- रायबरेली

गरिमा चौधरी- जूडो- मेरठ

अनुराज सिंह-शूटिंग-अलीगढ़

नरसिंह यादव- रेसलिंग- वाराणसी

राम सिंह यादव- एथलेटिक्स- वाराणसी

सोनिया चानू- वेटलिफ्टिंग-लखनऊ

Report by: Sanjeev Panday