- राजधानी में सोमवार के मिले 1133 संक्रमित, 6 की गई जान

LUCKNOW:

राजधानी लखनऊ में कोरोना के चलते हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी सोमवार को राजधानी में संक्रमण का आंकड़ा हजार के पास 1133 रहा है। वहीं एलडीए में अभियंता ओपी राय समेत और छह लोगों की संक्रमण के कारण जान गई है। जबकि सोमवार को 268 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इस समय राजधानी में 7143 एक्टिव कोरोना केसेस हैं।

लगातार हो रहे लोग संक्रमित

कोरोना की जद में बड़ी संख्या में फिर डॉक्टर्स आ रहे है। बलरामपुर के सीएमएस डॉ। आरके गुप्ता व एमएस डॉ। हिमांशु चतुर्वेदी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिससे वहां के कर्मचारियों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में भी चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक सीनियर लैब टेक्निशियन व स्टॉफ नर्स भी संक्रमित मिली है।

4168 एक्टिव होम आइसोलेशन में

सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 21,408 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 198 रोगियों को अस्पताल आवंटित किए गए और देर शाम तक 98 रोगियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं 100 रोगियों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध किया है। राजधानी में इस समय एक्टिव होम आइसोलेशन में 4,168 मरीज हैं।

3839 मरीजों का लिया हाल

कोविड कंट्रोल रूम से सोमवार को होम आइसोलेशन के 3839 मरीजों से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। हेलो डॉक्टर सेवा में 86 मरीजों द्वारा स्वास्थ संबंधी परामर्श लिया गया। हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कोविड कमांड कंट्रोल रूम 0522-4523000 और 0522-2610145 पर भी जानकारी की जा सकती है।

किस एरिया में कितने संक्रमित

एरिया संक्रमित

गोमती नगर 78

इंदिरा नगर 71

चौक 55

तालकटोरा 51

आशियाना 43

हजरतगंज 42

आलमबाग 41

अलीगंज 37

विकास नगर 36

महानगर 34

रायबरेली रोड 32

मडि़याव 31

जानकीपुरम 31

ठाकुरगंज 22

चिनहट 24

अन्य एरिया में भी संक्रमित मिले हैं।