06:10 पर सुबह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना

12:25 दोपहर ट्रेन पहुंची नई दिल्ली

730 यात्री लखनऊ जंक्शन से गए नई दिल्ली

450 यात्री इसमें राजधानी में रहने वाले

- देश की पहली कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस दोबारा लौटी पटरी पर

- लखनऊ जंक्शन पर पुष्पवर्षा के साथ यात्रियों का किया गया स्वागत

LUCKNOW:वेलेंटाइन डे के खास मौके पर देश की पहली कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस दोबारा पटरी पर लौटी। सुबह तड़के ही तेजस से दिल्ली जाने वाले यात्री लखनऊ जंक्शन पहुंच गए। सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर तेजस नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। रविवार को कुल 730 यात्री लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना किए गए।

बच्चों को मिले गुलाब के फूल

वेलेंटाइन डे के इस खास मौके पर कोच के बाहर प्लेटफॉर्म पर कोच अटेंडेंट हाथ में फूलों की थाली लेकर यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों के आते ही उनका स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया। इस दौरान तेजस के सभी कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कर रहे थे। यात्रियों में जो बच्चे शामिल थे, उनका स्वागत गुलाब का फूल देकर किया गया।

केक काटकर मनाया बर्थडे

तेजस का यह सफर कर्नल थॉमचंद और उनकी पत्‍‌नी लवली के लिए यादगार बन गया। इन दोनों की शादी के 40 साल हो चुके हैं। वहीं इस मौके पर ट्रेन में एक बच्ची का बर्थडे भी केक काटकर मनाया गया।

लखनऊ से गए 450 यात्री

तेजस के दोबारा शुरू हुए सफर में पहले दिन लखनऊ जंक्शन से 730 यात्री नई दिल्ली रवाना हुए। जिसमें 676 चेयरकार और 54 एग्जिक्यूटिव क्लास के थे। इसमें 450 यात्री लखनऊ के थे। तेजस सुबह 6:10 बजे यहां से छूटी और नई दिल्ली 12:25 पर पहुंची। कानपुर से तेजस में 300 से अधिक यात्री सवार हुए।

यात्रियों ने लंच को सराहा

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि तेजस में मिलने वाले लंच को यात्रियों ने काफी सराहा है। आईआरसीटीसी बेस किचन से यह पैकेट मंगवाकर ट्रेन में यात्रियों को दिया गया।

बाक्स

किराया एक नजर में

नई दिल्ली का

दिन ग्रुप रेट

शुक्रवार, सोमवार चेयरकार 870 रुपए लखनऊ से

शुक्रवार, सोमवार चेयरकार 780 रुपए कानपुर से

शनिवार, रविवार चेयरकार 950 रुपए लखनऊ से

शनिवार, रविवार चेयरकार 850 रुपए कानपुर से

बाक्स

किराए की गणित

- तेजस शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को ही चलेगी।

- चेयरकार में 273 सीटों की बुकिंग तक बेसिक किराए में वृद्धि नहीं।

- इसके बाद बुकिंग कराने पर 10 फीसद बढ़ जाएगा किराया।

- अधिकतम 30 फीसद ही बढ़ाया जा सकेगा किराया।

बाक्स

30 दिन पहले बुकिंग

तेजस में यात्री 30 दिन पहले तक टिकट बुक करा सकते हैं। आईआरसीटीसी इसमें ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाओं के साथ चोरी-डकैती जैसी घटनाएं होने पर 1 लाख रुपए का कवर और 25 लाख का मुफ्त यात्रा बीमा उपलब्ध कराएगा। हर यात्री को चाय, काफी, भोजन और पानी की सुविधा।

बाक्स

कोरोना से बचाव के इंतजाम

- सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग

- लगेज का भी सेनेटाइजेशन

- सबको फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स और सेनेटाइजर