- इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंड बिल 2020 और निजीकरण के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

LUCKNOW इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट बिल 2020) और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों शैलेन्द्र दुबे, प्रभात सिंह, वी पटेल, जय प्रकाश, गिरीश पांडेय, सदरुद्दीन राना, सुहेल आबिद, राजेन्द्र घिल्डियाल, विनय शुक्ल, डीके मिश्र आदि ने कहा कि यदि बिल को संसद में पारित कराने और पूवरंचल विद्युत् वितरण निगम के निजीकरण की एकतरफा कोशिश हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र एवं राज्य सरकार की होगी।

कर्मियों में भारी गुस्सा

पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पूवरंचल विद्युत वितरण निगम के निजी करण के प्रस्ताव से बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। निजीकरण का प्रयोग उप्र में आगरा और ग्रेटर नोएडा में पहले ही बुरी तरह विफल हो चुका है। संघर्ष समिति ने मांग की कि ग्रेटर नोएडा का निजीकरण और आगरा का फ्रेंचाइजी करार घोटालों और करार की शतरें के उल्लंघन के चलते तत्काल रद्द किया जाए।