LUCKNOW NEWS: लखनऊ (ब्यूरो)। 19 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान आ रहे हैं। यहां वे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2024 का इनॉग्रेशन करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजीपी के आसपास की ऊंची इमारतों पर कमांडो तैनात रहेंगे, वहीं इस एरिया को नो-फ्लाइंग जोन बनाया गया है।

2600 से अधिक राजधानी पुलिस
जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 19 फरवरी से आईजीपी में होने वाली तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी शामिल होंगे। इसके मद्देनजर राजधानी में 2600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से 780 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

5-5 कंपनी पीएसी भी तैनात
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। इस कार्यक्रम के कारण रोडवेज बसें लोहिया पथ पर और शहीद पथ पर 19 फरवरी को बैन रहेंगी। सिटी बस लोहिया पथ पर बैन रहेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम करने के लिए 600 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पांच-पांच कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

लखनऊ पुलिस की तैयारियां
- 08 पुलिस अधीक्षक
- 12 अपर पुलिस अधीक्षक
- 31 पुलिस उपाधीक्षक
- 79 निरीक्षक
- 416 उप निरीक्षक
- 37 महिला उप निरीक्षक
- 1739 मुख्य आरक्षी
- 318 महिला आरक्षी
- 16 यातायात निरीक्षक
- 123 यातायात उप निरीक्षक
- 190 मुख्य आरक्षी यातायात
- 600 आरक्षी यातायात
- 05 कंपनी पीएसी
- 05 कंपनी आरएफ सीएपीएफ

मुख्यालय पुलिस की तैयारियां
- 05 पुलिस अधीक्षक
- 10 अपर पुलिस अधीक्षक
- 24 पुलिस उपाधीक्षक
- 25 निरीक्षक
- 140 उप निरीक्षक
- 15 महिला उप निरीक्षक
- 520 मुख्य आरक्षी
- 50 महिला आरक्षी
- 05 कंपनी पीएसी

आईजीपी में होने वाली तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को देखते हुए आसपास के एरिया में नो फ्लाइंग जोन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

उपेंद्र अग्रवाल, जेसीपी, लॉ एंड ऑर्डर

कल इधर जाने से बचें
- सुबह 11.00 से शाम 4 बजे तक विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास से आईजीपी चौराहे तक कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।- लामार्ट गोल्फ चौराहे से लेकर 1090 समतामूलक होते हुए आईजीपी से विजयीपुर जाने वाले मार्ग पर भी जाने से बचें।- कामता और कठौता की तरफ जाने वाले लोग आईजीपी चौराहे से जाने की बजाय पालीटेक्निक की तरफ से जा सकेंगे।