लखनऊ (ब्यूरो)।

सुन्नी सवाल जवाब

सवाल: एक रोजेदार बच्ची के पेट में तेज दर्द हो रहा है तो क्या वह पेन किलर इंजेक्शन लगवा सकती हैं?

जवाब: जी हां! लगवा सकती हैं, इससे रोजा नहीं टूटेगा।

सवाल: क्या रोजे की हालत में सर के अंदर जख्म में दवा लगा सकते हैं?

जवाब: जी! लगा सकते हैं।

सवाल: एक औरत अस्थमा की रोगी हैं। आज रोजे के दौरान उनकी हालत बिगड़ गयी। शौहर ने उनको इनहेलर दे दिया तो क्या उनका रोजा टूट गया। अब उनको कजा रखनी है या कफ्फारा भी देना होगा?

जवाब: रोजा टूट गया, सिर्फ कजा है कफ्फारा नहीं।

सवाल: क्या रोजे में इंसुलिन लेना जायज है?

जवाब: जी हां! जायज है।

सवाल: अगर कोई शख्स सरकारी कंट्रोल से गल्ला लेता है तो फितरा में किस कीमत का ऐतिबार करेगा?

जवाब: बाजार की कीमत का ऐतिबार होगा।

शिया सवाल जवाब

सवाल: कोई महिला रोजा रख कर बच्चे को दूध पिलाए तो क्या उसका रोजा सही होगा?

जवाब: अगर शिशु को दूध पिलाए तो उसका रोजा सही है।

सवाल: अगर रोजा रख कर सफर करना पड़े तो क्या हुक्मे शराई है?

जवाब: सफर करना पड़े तो वह जवाल (12 बजे) के बाद सफर कर सकता है। मतलब 12 बजे के बाद अपने शहर को पार करे।

सवाल: जकात जेवरात पर भी अदा की जाएगी?

जवाब: जकात सोने पर वाजिब है लेकिन जो जेवर महिला प्रयोग में लाती है, उन पर जकात नहीं दी जाएगी।

सवाल: खुम्स कैसे वाजिब होता है, उसकी क्या शर्त है?

जवाब: खुम्स फरूवे दीन में है, जो कि हर एक पर वाजिब है। अगर साल भर का खर्च करने के बाद कुछ बचे तो उसमें से पांचवां हिस्सा खुम्स निकाला जाएगा।