- लखनऊ से दिल्ली के लिए सात स्कैनिया बसें

LUCKNOW : कोरोना काल में बंद हुई एसी बस सेवाएं धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं। रविवार से स्कैनिया बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। आप स्कैनिया बसों में सफर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। कुल 17 स्कैनिया बसों में से 10 बसें रविवार से रोड पर आ गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि यात्रियों की मांग पर इन बसों को बहाल किया गया है। बसों की टाइमिंग भी तय कर दी गई है।

लखनऊ से दिल्ली

इस रूट पर कुल सात स्कैनिया बसें चलेंगी, जिसमें से छह आगरा एक्सप्रेस-वे और एक कानपुर होते हुए दिल्ली जाएंगी। बसों की राजधानी से आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए रवाना होने की टाइमिंग सुबह 10:00 बजे, 11:30 बजे, दोपहर 1:00, दोपहर 3:00 बजे, रात 9:00 और 11:30 बजे है। वहीं कानपुर होते हुए दिल्ली जाने वाली बस शाम 6:00 बजे रवाना होगी।

बाक्स

अन्य रूट की टाइमिंग

लखनऊ से गोरखपुर

गोरखपुर के लिए दो स्कैनिया बसें। पहली बस सुबह 8:00 और दूसरी बस दोपहर 11:00 बजे रवाना की जाएगी।

लखनऊ से बरेली

बरेली के लिए एक स्कैनिया बस। राजधानी से शाम को 5:30 बजे होगी रवाना।

लखनऊ से सहारनपुर

सहारनपुर के लिए स्कैनिया बस शाम को 5:30 बजे चलेगी।