लखनऊ (ब्यूरो)। कमता स्थित स्वप्नलोक कॉलोनी में पिछले लंबे समय से स्ट्रीट डॉग्स ने आतंक मचा रखा है, जिसकी वजह से कॉलोनी के लोग खासे परेशान हैैं। आलम यह है कि पिछले दो दिनों में डॉग्स ने एक मासूम बच्चे और एक युवती पर हमला किया है। किस्मत से दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन लोगों में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर दहशत बढ़ गई। कॉलोनी में रहने वाले लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाकर तीन स्ट्रीट डॉग्स पकड़े। लोगों की मांग है कि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना जरूरी है।

करीब 200 परिवार रहते हैैं

इस कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैैं और कई मकान किराये पर भी उठे हुए हैैं। ये कॉलोनी घनी आबादी वाली है। कॉलोनी में एक पार्क भी है, जहां बच्चे खेलने और बड़े वॉक करने आते हैैं। कॉलोनी में सुरक्षा के लिहाज से एक गेट भी लगा हुआ है। इसके बावजूद स्ट्रीट डॉग्स ने कॉलोनी के अंदर अपना अस्थाई डेरा बना लिया है।

बढ़ रही हैैं मुश्किलें

लोगों की माने तो रोजाना बाहर से स्ट्रीट डॉग्स का झुंड कॉलोनी में आ जाता है और लोगों पर अक्सर हमला कर देते हैैं। रविवार शाम को कॉलोनी में रहने वाले बच्चे खेल रह थे। इसी दौरान दो से तीन डॉग्स ने एक पांच वर्षीय बच्चे विवान को दौड़ा लिया। डॉग्स से बचने के लिए वह तेजी से भागा और गिर गया। जिससे उसके चोटें आईं। वहीं, सुबह भी डॉग्स ने एक युवती को दौड़ा लिया था। उसकी किस्मत अच्छी रही कि वह बच गई।

नगर निगम को सूचना दी

कॉलोनी के सचिव प्रेमचंद्र श्रीवास्तव ने तत्काल नगर निगम को मामले की सूचना दी। जिसके बाद नगर निगम की टीम कॉलोनी पहुंची और स्ट्रीट डॉग्स को पकडऩे के लिए अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद नगर निगम टीम तीन स्ट्रीट डॉग्स को पकडऩे में सफल हुई। निगम टीम की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

बोले लोग

यह बात सही है कि स्ट्रीट डॉग्स की वजह से खासी परेशानी होती है। स्ट्रीट डॉग्स कई बार आक्रामक हो जाते हैैं। ऐसे में इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।

-विवेक सिंह

स्ट्रीट डॉग्स की वजह से कई बार घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। स्ट्रीट डॉग्स ने कॉलोनी में अस्थाई डेरा बना लिया है। नगर निगम को नियमित अभियान चलाना होगा।

-रश्मि अस्थाना

पार्क में बच्चे खेलने के लिए जाते हैैं। ऐसे में स्ट्रीट डॉग्स की वजह से उन्हें बड़ा खतरा हो सकता है। नगर निगम को अभियान चलाकर स्ट्रीट डॉग्स को पकडऩा चाहिए।

-डॉ। हरिवंश यादव

बोले जिम्मेदार

मामले की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर अभियान चलाया गया है। मौसम परिवर्तन व अन्य कारणों की वजह से इस समय स्ट्रीट डॉग्स आक्रामक हो रहे हैैं।

-अभिनव वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम