- पिता रक्षामंत्री के पीएसओ, लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

LUCKNOW : विकासनगर की विष्णुपुरी कॉलोनी में सोमवार दोपहर रक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ की बेटी सृष्टि (15) ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली। वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर तनाव में थी। हादसे की जानकारी पर विकासनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सर्विस पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

मां ने सुनी गोली की आवाज

विष्णुपुरी निवासी वेद प्रकाश सिंह सुरक्षा वाहिनी में तैनात हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती रक्षा मंत्री के आवास पर है। परिवार में पत्नी संगीता सिंह और बेटा अभय सिंह हैं। वहीं बेटी सृष्टि सिंह कैरियर कांवेंट कॉलेज में हाईस्कूल (आईसीएसई) की छात्रा थी। सोमवार को वेद प्रकाश सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे। संगीता के अनुसार करीब दोपहर 2.15 बजे बेटा अभय घर लौटा। वह कपड़े बदलने के बाद बेटे को खाना दे रहीं थी। उसी दौरान दूसरे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। संगीता भाग कर कमरे में पहुंची, जहां बेटी सृष्टि खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके पास सर्विस पिस्टल पड़ी थी। बेटी की हालत देख संगीता की चीख निकल गई। उन्होंने पति को जानकारी देने के साथ सृष्टि को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।