- महोत्सव में बिखरे लोक कला के रंग

LUCKNOW: अवध महोत्सव में रविवार को सांस्कृतिक संध्या में ब्रज की फूलों की होली ने सराबोर किया। इस अवसर पर चीफ गेस्ट श्रीकांत श्रीवास्तव, उप-निदेशक प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो भारत सरकार मौजूद रहे। उनको अवध गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संगीत से सजे कार्यक्रम की शुरुआत यशस्वी पोरवाल और तेजस्वी पोरवाल ने कृष्ण वंदना बंसी बजैया ने तान जो छेड़ी पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर किया। इसके बाद पलक वर्मा ने राधा ढूंढ रही, उन्नति श्रीवास्तव ने राधा के संग रास रचे, अनन्या ने कन्हैया प्यारा कन्हैया आदि कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज की फूलों की होली रही। जहां सुजीत अलबेला व साथी कलाकारों द्वारा फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी पर फूलों से होली खेलते हुए नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने तांडव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कराये।