- विधायक सुरेश चंद्र तिवारी को यूपी गौरव सम्मान

LUCKNOW: यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बुधवार को विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान उन्हें यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया गया। वहीं गीत-संगीत के कार्यक्रमों का भी लोगों ने भरपूर मजा उठाया।

इन्हें किया गया सम्मानित

यूपी महोत्सव में पं। आदित्य द्विवेदी, लवकुश द्विवेदी, मुकेश कुमार सिंह, आचार्य राजेश कुमार, शेफ सौरभ अवस्थी, डॉ। पंकज कुमार और विपिन निगम को यूपी रत्‍‌न सम्मान दिया गया। वहीं रीना सिंह, शालिनी सिंह, आयुषी, ममता, स्नेहा, डॉ। सीमा और श्वेता को मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

गीत-संगीत ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सर्वजीत सिंह ने मोरे अंग अंग बाजे मधुर बांसुरी गीत से किया। इस प्रस्तुति के बाद उन्होंने अपने ही रंग, चल बुलिए और तेरी दीवानी गीत सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसके बाद देवाशीष मिश्रा और मृगांक गुप्ता ने गिटार पर अनप्लग मैशअप से दर्शकों की तालियां हासिल की। बैंड प्रस्तुति भी समारोह के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।