15 अगस्त को पिछले साल था रक्षाबंधन का पर्व

13 लाख महिलाओं ने इस दौरान किया था फ्री सफर

7 दिन में खाते में वापस आएगा बुकिंग का पैसा

- संडे रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है फ्री सफर की सौगात

- मंडे रात 12 बजे तक दी जाएगी फ्री सफर की सुविधा

नोट- मंडे रात 12 बजे से पहले बस में आने वाली महिलाओं को भी मिलेगा फ्री सफर का लाभ

- प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को दिया तोहफा

- सोमवार रात 12 बजे तक ही मिलेगी फ्री सफर की सौगात

LUCKNOW: रोडवेज की सभी बसों में सोमवार को महिलाओं का सफर फ्री रहेगा। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को बस में जीरो अमाउंट वाले टिकट दिए जाएंगे। जो महिलाएं सोमवार रात 12 बजे से पहले रोडवेज की बसों में वापसी के लिए चढ़ जाएंगी, उन्हें भी टिकट का पैसा नहीं देना होगा, चाहें उनका सफर अगले दिन ही क्यों न खत्म हो।

रात 12 बजे तक ही सुविधा

सीएम योगी ने इस बार भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा की सौगात दी है। फ्री सफर की यह सुविधा संडे रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक ही मिलेगी। रोडवेज की स्कैनिया, वाल्वो, जनरथ, शताब्दी, एसी और साधारण सभी तरह की बसों में इस दौरान महिलाओं को बिना किराए के सफर कराया जाएगा।

वापस होगा पैसा

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सफर के लिए जिन महिलाओं ने एडवांस टिकट बुक कराया है, उनकी राशि वापस उनके खाते में एक सप्ताह के अंदर भेज दी जाएगी। बताते चलें कि तीन साल से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है। पिछले साल 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन 13 लाख महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया था।

बाक्स

जितनी सीटें उतने यात्री

बसों में जितनी सीटें होंगी, उतने ही लोगों को बैठाया जाएगा। हर यात्री के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है और बस में भी सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी।

कोट

रक्षाबंधन के लिए महिलाओं का सफर रोडवेज बसों में फ्री रहेगा। इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। बस एवं बस अड्डों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।

डॉ। राजशेखर, एमडी

परिवहन निगम