- मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, कार की मांग कर रहे थे ससुराल वाले

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: चौक के चौपटिया में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। दिसंबर 20 में महिला का शादी हुई थी। मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर कार की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।

शरीर पर मिले चोट के निशान

मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर सांडा खुर्द निवासी जय नारायण अवस्थी किसान हैं। उन्होंने बेटी प्रिया अवस्थी <द्गठ्ठद्द>(30) की शादी एक दिसंबर को चौपटिया के ऋषभ तिवारी से की थी। जय नारायण ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रिया के ससुर मुरालीलाल तिवारी ने फोन कर बताया कि बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंचे तो शव घर पर था। बेटी के गले में कसाव के निशान थे। इसके अलावा शरीर पर चोटें भी थीं। आरोप है कि प्रिया के पति राहुल और ससुरालीजनों ने मिलकर उसे पीटा। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया। इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह ने बताया कि प्रिया के ससुरालीजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरे में शव लटक रहा था।

ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे

पिता जय नारायण का आरोप है कि शादी के बाद से प्रिया के पति और ससुरालीजन कार की मांग कर रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई थी। इसके पहले उन्होंने कई बार रुपयों की मांग की तो बेटी की खुशी के लिए वह भी पूरी की। प्रिया के ससुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।