मेरठ (ब्यूरो)। वेंक्टेशवरा संस्थान में अंतर विभागीय योग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें सस्था के लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग, बीफार्मा, डीफार्मा, पॉलिटेक्निक, बीटेक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ। सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ। राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति डॉ। राकेश यादव, परिसर निदेशक डॉ। प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ। सुधीर गिरि ने कहा कि योग विद्यार्थियों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है। उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास एवं चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है।

योग को समय निकालिए
प्रतिकुलाधिपति डॉ। राजीव त्यागी ने कहा कि योग से मन और आत्मा को खूबसूरत बनाया जा सकता है। वहीं इस मौके पर परिसर निदेशक डॉ। प्रताप सिंह ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमें वो ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे हम अपने जीवन की हर समस्या से लड़ सकते है। आप सभी को योग के लिए प्रतिदिन कुछ समय निकालना चाहिए।

विजेताओं का किया सम्मानित
योग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान रजनी कुमारी, द्वितीय स्थान चंचल एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी यादव ने प्राप्त किया। वहीं पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान अशोक सिंह राजपुरोहित, द्वितीय स्थान अनुराग एवं तृतीय स्थान मुकेश यादव एवं अमित ने प्राप्त किया। विजयी खिलाडियों को संस्था के अधिकारियों द्वारा मैडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर परिसर निदेशक ने, निदेशक-शिक्षा डॉ। बीसी दुबे प्राचार्य डॉ। संजय तिवारी, प्रिंसिपल डॉ। नितिन राज वर्मा, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, अलका सिंह, गौरव, डॉ। पंकज कुमार एवं पूजा शर्मा, शर्मिला सोलंकी, प्रीति त्यागी, विदशा चौधरी, प्रणव शर्मा एवं अरूण शर्मा आदि का योगदान रहा।