- वर्ष 2010 में ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या थी 11,93,728

- वर्ष 2015 में ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या है 12,55,343

Meerut : अक्टूबर माह में प्रस्तावित जिला पंचायतों के चुनाव में निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अंतरिम मतदाता सूची जारी कर दी है। सभी 12 ब्लॉक में 77 हजार से अधिक वोटर्स में वृद्धि पाई गई है। अधिकारियों की मानें तो इस बार पिछले बार के मुकाबले ग्राम पंचायतों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में चुनावी समीकरण में काफी बदलाव आने के आसार हैं।

77 हजार से अधिक वोटर्स बढ़े

सर्वे का काम हुआ शुरू

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गई वोटर्स की सर्वे के बाद अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। जिसमें 2010 के मुकाबले 77119 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2010 में मतदाताओं संख्या 11,93,728 थी, वहीं 2015 के चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या 12,55,343 है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभी इस आपत्तियां आएंगी। उनके निस्तारण के बाद ही आगे की अंतिम सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।

फैक्ट एंड फिगर

- जिला पंचायत के चुनावों में 2015 में वोटर्स की संख्या 12,55,343 हुई।

- वर्ष 2010 के मुकाबले वोटर्स में 77,119 की संख्या बढ़ी।

- वर्ष 2010 में कुल वोटर्स की संख्या थी 11,93,726.

- मेरठ में कुल विकास खंडों की संख्या 12.

- विकास खंडों में आने वाली कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 482.

- क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 809.

- जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 34.

- ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 6414

ये अंतरिम सूची है। अभी इस पर आपत्तियां आएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन सितंबर के फ‌र्स्ट वीक में किया जाएगा।

- केके मिश्रा, एडीईओ, मेरठ

2010 और 2015 में वोटर्स में अंतर

विकास खंड का नाम 2010 में वोटर्स की संख्या 2015 में वोटर्स की संख्या

मेरठ 48,314 53,508

रजपुरा 1,30,715 1,36,462

खरखौदा 81,378 90,664

रोहटा 92,826 97,194

जानी खुर्द 1,11,021 1,15,755

मवाना 99,013 1,03,201

माछरा 1,10,116 1,22,290

परीक्षित गढ़ 1,21,282 1,19,796

हस्तिनापुर 83,728 83,999

सरधना 1,07,179 1,11,502

सरूरपुर खुर्द 1,10,375 1,16,245

दौराला 97,779 1,04,727