- आबूलेन को मिनी कनॉट प्लेस के नाम से मिली हुई है प्रसिद्धी

- बडे़ आउटलेट और शोरूम पब्लिक को रिझा रहे

Meerut । शहर का सबसे पॉश बाजार आबूलेन डायमंड मार्केट है। यही कारण है कि आबूलेन मार्केट को मिनी कनॉट प्लेस के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर शहर ही नहीं बल्कि दूर दराज से भी लोग आते हैं। सुबह से शाम तक यहां पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।

50 साल से अधिक पुराना है मार्केट

आबूलेन मार्केट पचास साल से भी अधिक पुराना है। लेकिन पहले यहां पर बहुत कम ग्राहक आते थे, लेकिन धीरे-धीरे जब मार्केट में ब्रांडेड शोरूम का आना शुरू हुआ तो बाजार में रौनक आने लगी। अब हालात यह हैं कि यहां पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

ज्वैलर्स का है बड़ा मार्केट

आबूलेन पर ज्वैलर्स का बड़ा मार्केट है। यहां पर ब्रांडेड ज्वैलरी के भी शोरूम उपलब्ध हैं। यहां आर्टिफिशियल ज्वैलरी का भी खासा बड़ा मार्केट है।

पड़ोसी जिलों से भी आते हैं ग्राहक

आबूलेन पर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी ग्राहक खरीदारी करने के लिए आते हैं। आबूलेन पर मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मवाना तक के ग्राहक खरीदारी करने के लिए आबूलेन आते हैं।

हर चीज मिलती है यहां पर

आबूलेन पर छोटी से बड़ी तक हर चीज मिल जाती है। इसीलिए ग्राहक यहां पर ज्यादा आते हैं। यहां ब्रांडेड कपड़े, कार का शोरूम, ब्रांडेड जूते, ब्रांडेड ज्वैलरी, चाट बाजार, होटल, रेस्टोरेंट तक यहां पर हैं।

आबूलेन को मेरठ ही नहीं बाहर के लोग भी अच्छे से जानते हैं। यहां पर कोई ऐसी चीज नहीं जो न मिलती हो। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलो से भी यहां पर ग्राहक आते हैं।

राजबीर सिंह सरदार जी फोन

एक ही बाजार में लोगों को ब्रांडेड से लेकर किफायती चीजें भी मिल जाती है। ग्राहक को ज्यादा घूमना नहीं पड़ता है।

अंकित गुप्ता रतन जी साड़ी

आबूलेन शहर की जान है। यहां खरीदारी के साथ लोग वैसे भी घूमने आते हैं। शहर का सबसे सुंदर मार्केट है। किसी का आबूलेन के बारे में बताने की जरूरत नहीं है कि यहां पर क्या मिलता है।

शशि चूल्हा चौका

आबूलेन बाजार के प्रति युवाओं और महिलाओं में ज्यादा क्रेज है। शाम के समय यहां पर खासी भीड़ रहती है। बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं बचती है। जाम लग जाता है।

प्रमोद मनोचा मनोच इलेक्ट्रानिक