- बैंक, बीएसएनएल व ट्रेड यूनियन की हड़ताल

- सरकार द्वारा कानून में किए जा रहे बदलाव का विरोध

Meerut। ट्रेड यूनियन, बैंक व बीएसएनएल की हड़ताल से जिले 170 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित रहा। कही पर लेनदेन नहीं हो सका। केंद्र सरकार द्वारा कानून में किए जा रहे बदलाव का विरोध कर रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकारी नीतियों की आलोचना की।

नहीं हो सका लेनदेन

केंद्र सरकार द्वारा बैंकों को मर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को सभी बैंक हड़ताल पर रहे। सिंडीकेट बैंक के कर्मचारियों ने कचहरी, एसबीआई ने यूनिवर्सिटी रोड, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक सहित सभी बैंकों में लेनदेने प्रभावित रहा। जनपद में 1384 बैंक शाखा के पांच हजार कर्मचारी हड़ताल पर जिससे 120 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।

इंश्योरेंस सेक्टर भी प्रभावित

इंश्योरेंस सेक्टर के पांच सौ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई व श्रम कानून में बदलाव का विरोध कर रहे थे। इंश्योरेंस सेक्टर में 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।

ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

बीएसएनएल के कर्मचारियों ने तेजगढ़ी स्थित ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ऑफिस के बाहर ही दरी बिछाकर शाम तक धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएसएनएल में किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हो सका।

कलक्ट्रेट में दिया धरना

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां डीएम ऑफिस के बाहर ही धरने पर शाम तक बैठी रही। कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में गीत भी गाए। कार्यकत्री काफी समय से स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

बंद रहा इनकम टैक्स ऑफिस

जली कोठी स्थित इनकम टैक्स ऑफिस बंद रहा। कर्मचारियों ने आफिस के बाहर ही धरना प्रदर्शन किया। इनकम टैक्स ऑफिस में भी करोबार प्रभावित रहा।

फोटो- जेडी

नहीं किया कार्य

शिक्षा विभाग में समस्त राजकीय लिपिकीय संवर्गीय कर्मचारी व संगठन के पदाधिकारी का आठवें दिन भी धरना व हड़ताल जारी रहीं। कर्मचारियों ने आठवें दिन भी काम नहीं किया। इस दौरान कर्मचारियों ने 22 सूत्रीय मांगों का पूरा करने के लिए अधिकारियों से मांग की।

यह भी रहे हड़ताल पर

इसके अलावा सीटू, इंटक, एटक, हिंद मजदूर सभा, एआईसीटीयू, टीयूसीटी, आदि संगठन हड़ताल पर रहे।

लोगों को हुई परेशान

हड़ताल के कारण लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बैंक हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को झेलनी पड़ी। बैंकों तो खुले पर उनमें किसी प्रकार का लेनदेन नहीं सका।