मेरठ ब्यूरो । नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी बीजेपी ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश ने अपने सोशल मीडिया के दायरे को बढ़ाते हुए अभियान चलाया है।

फेसबुक पेज से जोड़ रहे

सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए अब कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा के पेज से जोड़ा जाएगा। इसे ज्यादा से ज्यादा फॉलो कराने के लिए दोनों फेसबुक पेज के बारकोड जारी किए गए हैं।

अपडेट होंगी जानकारियां

इस बाबत क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पेज के जरिए लोगों की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे पार्टी से जुड़ी सही जानकारियां कम समय में मिल सकेंगी। फेसबुक पेज के माध्यम से कार्यकर्ता पश्चिम क्षेत्र की सभी गतिविधियों से अपडेट रहेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

इस अभियान की शुरुआत भाजपा पश्चिम क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी अभय कुमार सिंह एवं क्षेत्र के आईटी संयोजक अंबर स्वामी, महानगर के सोशल मीडिया संयोजक अर्जुन चपराना ने की।