गोरखपुर (ब्यूरो)।नगर निगम की ओर से बताया गया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद टेंडर खुलेंगे और तेजी से काम कराए जाएंगे। इन कामों के लिए चार मार्च को अखबारों में विज्ञापन निकाला गया था, जिसमें ठेकेदारों से ई निविदा प्रपत्र भरकर जमा करने के लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया था। 27 मार्च को टेंडर खोलने की तारीख तय की गई थी। किन्हीं कारणों से इसकी डेट बढ़ी तो इसी बीच नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। इसकी वजह से सभी काम रुक गए। अब यह भी संभावना है कि नए सिरे से कवायद की जाए।

38 करोड़ के त्वरित आर्थिक विकास के काम

त्वरित आर्थिक विकास के तहत शासन से 125 कामों की स्वीकृति मिली थी। अधिकांश काम वार्डों में होने हैं। करीब 38 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अधिकतर काम सीसी सड़क, नाली निर्माण के हैं। शासन ने इसकी समय सीमा भी तय की थी, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ जाएगी।

किस वार्ड में होने हैं कितने काम

1 --- 4

2 --- 1

3 --- 1

4 --- 4

5 --- 1

6 --- 7

8 --- 4

10 --- 2

13 --- 6

14 --- 3

16 --- 1

17 --- 3

18 --- 5

20 --- 2

22 --- 2

23 --- 2

24 --- 1

28 --- 2

29 --- 1

30 --- 3

32 --- 2

33 --- 3

34 --- 7

37 --- 1

44 --- 3

50 --- 1

60 --- 8

64 --- 5

कई वार्ड में सड़क, नाली के लिए पब्लिक परेशान

शहर के कई वार्डों में सड़क और नाली निर्माण न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बार-बार नगर निगम में लोग शिकायत भी करते हैं। कई बार तो बजट न होने का नगर निगम ने हवाला भी दिया है। प्रदेश सरकार ने त्वरित आर्थिक विकास के तहत बजट पास किया तो लोगों को लगा अब जल्द ही सड़क नाली बन जाएगी, लेकिन नगर निगम की सुस्त गति से टेंडर खुल न सका, इससे काम शुरू ही नहीं हो सके। अब चुनाव बाद जल्द टेंडर खुलने और काम शुरू होने की लोगों में आस है।

इस तरह के हैं काम

वार्ड 1 में भगता में पिच रोड महाजन के घर से शिव मंदिर होते हुए अजय पासवान के घर तक इंटरलाकिंग सड़क व निर्माण कार्य, बजट 11 लाख रुपए। तीन माह में होना है काम।

वार्ड 2 सेमरा नंबर एक में काली मंदिर से तिरजोगी चौहान, पप्पू, पूनम, रामनगीना, दीपचंद, नीरज श्रीवास्तव, दुर्गा मंदिर तक एवं अन्य गली में नाली व इंटरलाकिंग रोड का निर्माण कार्य। बजट 87.43 लाख, चार माह में होना है काम।

वार्ड 3 खोराबार थाना के पश्चिम खाले टोला में कृष्ण नगर में नूतन त्रिपाठी के घर से केदार राय के घर होते हुए सुरेश राय इंटरलाकिंग सड़क एवं नाली निर्माण। बजट 51.63 लाख। चार माह होना है काम।

वार्ड 4 मानबेला में सलमा श्रृंगार कलेक्शन से ईदगाह एवं निजामुद्दीन के घर से अली हसन के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण, बजट 26.95 लाख। तीन माह में होना है काम

नगर निकाय चुनाव की वजह से त्वरित फंड से होने वाले काम रुक गए थे। चुनाव बाद आचार संहिता के बाद टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद से काम कराए जाएंगे।

संजय चौहान, चीफ इंजीनियर, नगर निगम