मेरठ (ब्यूरो)। भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंट बोर्ड सीईओ से मीटिंग कर जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर पहले व्यापारियों ने सीईओ कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद व्यापारियों ने सीईओ से सभी समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष सचिन चोपड़ा ने बताया कि भारतीय व्यापार मंडल सीईओ से मिला सड़क की समस्या, नाले के बाहर गंदगी रहना आदि की जानकारी दी है।

सीसीटीवी लगवाएं
वहीं व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सदर बाजार एसएचओ शशांक द्विवेदी से भी मिला अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर एसएचओ शशांक द्विवेदी ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और शीघ्र ही उनका निदान करने का भरोसा दिलाया और साथ ही व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी लगा कर पुलिस का सहयोग करने को कहा। जिसे व्यापारियों ने तुरंत मानते हुए सीसीटीवी लगवाते हुए पुलिस की हर संभव मदद करके समाज के प्रति अपना फर्ज निभाने का वादा किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर महामंत्री निपुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, उपाध्यक्ष नवजीत सिंह, संगठन मंत्री अनिल भारद्वाज, मंत्री रजत मेंहदीरत्ता, मीडिया प्रभारी वंश कपूर, नीरज राठौर, रजत वालिया, विकास सेठी, विशाल आनंद, कंवरअली, मनोज शर्मा, विकास जैन, विनेश तोमर आदि मौजूद रहे।