- चुनाव के दौरान बनाए जाएंगे सात बूथ, प्रत्येक पर सात कर्मचारी

- एक बूथ पर चार पोलिंग अधिकारी, दो कर्मचारी और एक प्रजेंटिंग

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी में चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जहां बूथ और उसकी सुरक्षा के संबंध में सभी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएसडब्ल्यू और चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अतवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। इसके लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी ड्यूटी भी बांट दी गई।

यह रहेगा सीन

यूनिवर्सिटी में क्फ् नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में यूनिवर्सिटी के करीब फ्ख्00 मतदाता वोटिंग करेंगे। इनमें सबसे अधिक मतदाता इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की है। वोटिंग के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सात लोग मौजूद रहेंगे। जिनमें चार पोलिंग अधिकारी, दो कर्मचारी और एक प्रजेंटिंग ऑफिसर होगा। इसके साथ ही पुलिस, पीएसी और आरएएफ की भी व्यवस्था की गई है। चुनाव के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। भले ही वह कोई भी कारण क्यों ना बताए।

हो सकती है कार्रवाई

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ कहा है कि अगर हॉस्टल्स में दारूबाजी हुई और मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करने वाले कैंडीडेट्स का पर्चा निरस्त हो सकता है। साथ ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के विरुद्ध कुछ किया गया तो भी इसको संज्ञान में लेते हुए कैंडीडेट को चुनाव से बाहर किया जा सकता है। किसी पार्टी के कैंडीडेट्स पर आरोप तय होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को भी लालच देना कैंडीडेट पर भारी पड़ सकता है।

वर्जन

चुनाव के दौरान सात बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सात लोग तैनात किए गए हैं। इनमें चार पोलिंग अधिकारी होंगे। जो यहां पूरी व्यवस्था देखेंगे। अगर कोई गड़बड़ होती है तो उसकी तुरंत जानकारी दी जाएगी।

- प्रोफेसर अतवीर सिंह

चुनाव अधिकारी, सीसीएसयू