- मेरठ के ट्रांसलेम एकेडमी में चल रहे विज्ञान घर में पहुंचे वैज्ञानिक डॉ। चंद्र मोहन नौटियाल

Meerut : मेरठ के ट्रांसलेम एकेडमी में चल रहें विज्ञान घर शो में देश के जाने माने वैज्ञानिक डॉ। चंद्र मोहन नौटियाल बच्चों के बीच पहुंचे। डॉ। नौटियाल दिल्ली के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक हैं। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को ग्रीन हाउस गैस के प्रभाव के बारे बताया। उन्होंने बताया कि सूर्य से जितना विकिरण आता है उतना वापस नहीं जा पाता, क्योंकि सूर्य से आने वाले विकिरण की आवृत्ति पृथ्वी के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इसका कारण सूर्य की सतह का तापमान बहुत ज्यादा होना है।

रोबोटिक अंगुली गिफ्ट की

वहीं विज्ञानघर में किस तरह से बच्चे मिलजुलकर रह रहे हैं, इसका नमूना देखने को मिला। जम्मू से आई प्रतिभागी के एक हाथ में अंगुली नहीं है। इसे देखकर ट्रांसलेम के हार्दिक ने उसे रोबोटिक अंगुली बनाकर गिफ्ट दी। प्रिंसिपल डॉ। इंद्रप्रकाश दुबे ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि रविवार के अतिथि इंजीनियर अनुज सिन्हा है जो बच्चों से विज्ञान की तकनीकी पर बात करेंगे। शनिवार का विज्ञान पुत्र हापुड़ से पहुंचा अभिषेक बना। आज रविवार के लिए घर का कैप्टन अभिषेक है।