- ट्रैक्टर का पहिया खेत में उतरने को लेकर हुआ विवाद

- दोनों पक्षों के आठ लोग घायल, मौके पर पुलिस तैनात

Meerut: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खास में ट्रैक्टर का पहिया खेत में उतरने को लेकर दो समुदायों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। जिसकी चपेट में आने से दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मद्द से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ये है मामला

गांव निवासी बाबूराम अपने खेत पर टैक्टर लेकर जा रहा था। इसी बीच उसके ट्रैक्टर का पहिया गांव निवासी विशेष समुदाय के मुन्ना खां के खेत में गिर गया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।

पथराव व फायरिंग

ग्रामीणों के अनुसार मुन्ना खां ने गांव में फोन कर अपने परिवार वालों को बुला लिया। जिसके चलते बाबूराम पक्ष के लोग भी आ गए। फिर दोनों करीब आधा घंटे तक पथराव व कई राउंड फायरिंग हुई। जिसकी चपेट में आने से दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पथराव में घायल

पहला पक्ष के बाबूराम, जूली, बीती, कपिल, दुसरा के पक्ष साजिद भूरा गंभीर घायल हो गए हैं।

तनाव की स्थिति

मामला दो संप्रदायों का होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। ताकि कोई अनहोनी घटना न होने पाए।

गांव में ट्रैक्टर का पहिया उतरने को लेकर विवाद हो गया था। जो निपट गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओपी सिंह, एसपी सिटी