- आधा दर्जन बेकरी से लिए केक और पेस्ट्री के नमूने

- क्रिसमस और न्यू इयर के मद्देनजर चलाया अभियान

Meerut : क्रिसमस और न्यू इयर के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने शहर की आधा दर्जन बेकरी पर छापेमारी की, जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम ने कई कंफैक्शनरी से केक, बिस्किट चॉकलेट, नॉन डेयरी क्रीम सहित दर्जनों प्रोडक्ट के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट के आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन पर हुई छापेमारी

- नई सड़क स्थित डेलेसियस बेकरी।

- प्रभातनगर स्थित कॉकवॉक बेकरी।

- गोल मार्केट स्थित न्यू वेज बेकरी।

- नौचंदी स्थित प्रधान डेयरी।

इनके लिए नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने चॉकलेट, रंगीन पेस्ट्री, नॉन डेयरी क्रीम, प्लम केक, पंजाबी बिस्किट, पैक्ड दूध, दही, ढोकला, टमाटर सॉस आदि के नमूने लिए।

व्यापारियों में आक्रोश

एफडीए की अचानक छापेमारी से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। डेलेसियस बेकरी के मालिक मनीष प्रेमपाल का कहना है कि त्योहारों पर व्यापारियों को सिर्फ परेशान किया जाता है। जो लोग धांधली करते उन तक तो खाद्य विभाग की टीम पहुंच ही नहीं पाती। वहीं व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीम के लोगों को सुविधा शुल्क मिल जाए तो नमूने फेल होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

क्रिसमस और न्यू इयर जैसे त्योहारी सीजन पर व्यापारी उल्टी-सीधी चीजें बेच रहे हैं। उसी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया है। कई कन्फैक्सनरी से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

-जेपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेरठ